एक्सप्लोरर

Gujarat: क्या गुजरात चुनाव में AAP करेगी कांग्रेस से गठबंधन? आतिशी का आया बड़ा बयान- बोलीं- 'हम अपने...'

Gujarat News: आप नेता आतिशी ने कहा कि जब आप के उम्मीदवार 2022 का चुनाव गुजरात में जीते, तो अफवाहें थीं कि वे पार्टी में नहीं टिकेंगे. वे अभी भी पार्टी के साथ हैं. हम राजनीति से पैसा कमाने नहीं आए. 

Gujarat Latest News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी गोवा और गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी इस सिलसिले में सोमवार (10 मार्च) को मडगांव में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए गोवा पहुंची थी. दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "आप 2027 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. आप कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. हम अपने दम पर चुनाव (गोवा और गुजरात) लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. अभी तक गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हुई है."

'हम राजनीति में पैसा कमाने नहीं आए'

उन्होंने आगे कहा, "गोवा की जनता ने 2022 में बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए वोट दिया था. कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं और उसके 8 विधायक बाद में भगवा पार्टी में शामिल हो गए. कांग्रेस केवल तीन विधायकों के साथ गोवा विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल है. जबकि आप के पास दो विधायक हैं." 

आतिशी ने कहा कि जब आप के दो उम्मीदवार 2022 का चुनाव जीते, तो अफवाहें थीं कि वे दो महीने भी पार्टी में नहीं टिकेंगे. वे अभी भी पार्टी के साथ हैं क्योंकि वे राजनीति से पैसा कमाने नहीं आए हैं. 

उन्होंने यह पूछे जाने पर कि क्या आप समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन में दिलचस्पी नहीं रखती है, के जवाब में कहा, "जब 11 में से आठ विधायक बीजेपी में शामिल हो जाते हैं. ऐसे में समान विचारधारा क्या मतलब? आप ने दिखा दिया है कि हमारे दो विधायक चुने गए और अभी भी पार्टी के साथ खड़े हैं. बीजेपी ने भी हमारे विधायकों को लुभाने की कोशिश की. हमें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है जहां चुनाव जीतना और पैसा कमाना एकमात्र उद्देश्य होता है. हमारी रुचि लोगों के लिए काम करने में है."

आतिशी ने दिल्ली की हार पर क्या कहा?
 
दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बारे में बोलते हुए, आतिशी ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि आप का क्या होगा, बल्कि यह है कि दिल्ली के लोगों का क्या होगा? बीजेपी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी थी कि अगर आप हार गई तो बिजली कटौती शुरू हो जाएगी. सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता फिर से खराब हो जाएगी और यह पहले से ही हो रहा है. 

गठबंधन के बारे में चर्चा जल्दबाजी- अमित पाटकर 

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि चुनाव से दो साल पहले गठबंधन के बारे में चर्चा करना जल्दबाजी होगी. सभी दलों का मुख्य फोकस प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में अपना आधार मजबूत करना है. कांग्रेस ने सभी 40 निर्वाचन क्षेत्रों में काम करना शुरू कर दिया है. पाटकर ने पीटीआई से कहा कि हम अपना आधार बढ़ाएंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget