एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात AAP के पूर्व उपाध्यक्ष अर्जुन राठवा कांग्रेस में शामिल, कहा- 'मेरा मकसद...'

Arjun Rathva Joins Congress: गुजरात आप इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष ने दावा किया कि जो बदलाव देश में 2024 में होने जा रहा है वो गुजरात में भी होगा. उन्होंने आप छोड़ने की वजह भी बताई.

Ahmedabad News: 12 सितंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (AAP) की गुजरात इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष और आदिवासी नेता अर्जुन राठवा मंगलवार (12 सितंबर) को कांग्रेस में शामिल हो गए.  गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी में उनका स्वागत किया. राठवा ने पिछले सप्ताह आप से इस्तीफा दे दिया था. वह लगभग एक दशक तक आप के साथ रहे और लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ा. आप से इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था कि स्थानीय नेताओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा रहा है.

अर्जुन राठवा ने मंगलवार को कहा कि वह कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उसमें शामिल हुए हैं ताकि 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से मुकाबला किया जा सके. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं 2013 से आप के साथ था क्योंकि न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लड़ना चाहता था. मैं गुजरात के लोगों के लिए भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहता था और लोगों को विभाजित करने वाली ताकतों का मैंने मुकाबला किया. मैंने कभी सत्ता की इच्छा नहीं की.’’

Delhi: बदलेगी राजधानी की तस्वीर, आतिशी बोलीं- 'अब जी20 की तर्ज पर चमकेगी पूरी दिल्ली' 

राठवा का कहना था कि आप और कांग्रेस की चुनौती के बावजूद बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में भारी जनादेश के साथ गुजरात में सत्ता बरकरार रखी. उन्होंने कहा, ‘‘चाहे मैं आप में रहूं या कांग्रेस में, मेरा एकमात्र उद्देश्य बीजेपी से लड़ना है. देश में (2024 में) जो बदलाव होने जा रहा है, वह गुजरात में भी होगा. इसी उद्देश्य से मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं.’’ कांग्रेस और आप दोनों ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक हैं.

उधर, मंगलवार को ही ‘विश्व हिंदुस्तानी संगठन पार्टी’ (वीएचएसपी) के अध्यक्ष आदित्य रावल ने अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संगठन का कांग्रेस में विलय कर दिया. रावल ने दावा किया कि वीएचएसपी के लगभग 8 लाख सदस्य हैं और उन्होंने 2024 के आम चुनावों में अपनी जीत के लिए कांग्रेस के साथ विलय करने का फैसला किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोग विभिन्न मुद्दों और महंगाई के कारण बीजेपी से निराश हैं, जिसे सत्तारूढ़ दल नियंत्रित करने में असमर्थ है. रावल ने कहा, ‘‘हम बीजेपी को हराने के एकमात्र लक्ष्य के साथ काम करेंगे.’’

गोहिल ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करने के लिए काम करती है. उन्होंने दावा किया, ‘‘भ्रष्टाचार और अहंकार के बीच लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जबकि कुछ ही लोग समृद्ध हो रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget