एक्सप्लोरर

Gujarat: अमरेली में प्राइमरी स्कूल के 25 छात्रों ने खुद को ब्लेड से किया घायल, हाथों पर किए वार, हैरान कर देगी वजह

Gujarat News: गुजरात के अमरेली जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के लगभग 25 छात्रों ने अपने हाथों पर ब्लेड से वार कर खुद को घायल कर लिया. मामला सामने आने के बाद अब छात्रों की काउंसलिंग कराई जाएगी.

Gujarat Latest News: गुजरात के एक प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5 से 7 तक के करीब 25 छात्रों ने एक 'डेयर गेम' के तहत पेंसिल शार्पनर के ब्लेड से कथित तौर पर खुद को घायल कर लिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक जयवीर गढवी के अनुसार अमरेली जिले के बागसरा में मोटा मुंजियासर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने एक दूसरे को चुनौती दी कि या तो वे खुद को चोट पहुंचाएं या ऐसा न करने पर 10 रुपये का भुगतान करें. उन्होंने कहा कि करीब 20-25 छात्रों ने अपने हाथों पर ब्लेड से वार किया.

जयवीर गढवी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब एक चिंतित अभिभावक ने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी. तत्काल अभिभावक-शिक्षकों की बैठक बुलाई गई, लेकिन बाद में अभिभावकों ने पुलिस से संपर्क करके मामले की गहन जांच की मांग की. गढ़वी ने कहा कि घटना की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को सौंपी जाएगी. उन्होंने कहा कि कोई आपराधिक इरादा नहीं पाया गया, लेकिन अगर कोई आपराधिक कृत्य सामने आता है, तो पुलिस उसके अनुसार कार्रवाई करेगी.

शिक्षा अधिकारी बोले- छात्रों की कराई जाएगी काउंसलिंग

पुलिस के एक दल ने स्कूल का दौरा किया और अभिभावकों के बयान दर्ज किए. स्कूल में लगभग 300 छात्र हैं, इसलिए अधिकारी अब छात्रों के कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सुनिश्चित करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी किशोर मियानी ने कहा कि छात्रों की काउंसलिंग कराई जाएगी.

शिक्षकों और अभिभावकों के साथ भी की जाएगी चर्चा

जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी किशोर मियानी ने कहा, ‘‘हम घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों को समझने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के साथ चर्चा करेंगे. छात्रों को (खुद को चोट पहुंचाने के लिए) प्रेरित करने वाले स्रोत या कारक को समझना महत्वपूर्ण है. हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि वे ऐसा करने के लिए कैसे प्रेरित हुए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget