एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- 'गुजरात को बर्बाद करने में नहीं छोड़ी कोई कसर'

Amit Shah in Gujarat: गुजरात में अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. अमित शाह ने कहा- 'कांग्रेस ने सत्ता में रहने के दौरान गुजरात को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी'.

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहने के दौरान गुजरात को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और सरदार सरोवर बांध परियोजना में विलंब किया. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान नर्मदा का पानी अहमदाबाद और कच्छ जिलों के शुष्क क्षेत्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए राजा भगीरथ जैसा कार्य किया. गुजरात की दो दिनों की यात्रा पर आए शाह ने कहा, ‘‘नर्मदा परियोजना की आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उस वक्त रखी थी जब मेरा जन्म (1964 में) हुआ था, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने तब से कुछ नहीं किया.

विकास को लेकर कही ये बात
वर्ष 2002 तक परियोजना पर कोई काम नहीं किया गया. आखिरकार, परियोजना ने नरेंद्र मोदी के 2002 में मुख्यमंत्री बनने के बाद जोर पकड़ा.’’ शाह ने अहमदाबाद शहर के जोधपुर इलाके में भी एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने शहर के सारखेज इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 2,140 आवासीय इकाइयों के निर्माण के लिए एक परियोजना की आधारशिला रखी. यह इलाका उनके गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है. शाह ने कहा कि पूर्व में गांवों को शाम सात बजे के बाद बिजली नहीं मिलती थी, लेकिन आज उन्हें चौबीस घंटे बिजली मिल रही है.

Amit Shah Gujarat Visit: आज अमित शाह के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, इन मंदिरों में करेंगे पूजा-अर्चना

क्या बोले अमित शाह?
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने गुजरात को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन आज, गुजरात अपने विकास मॉडल के लिए जाना जाता है. कांग्रेस शासन के दौरान दंगे आम बात थी. आज कोई साम्प्रदायिक हिंसा में शामिल होने का दुस्साहस नहीं करता.’’ इस साल दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं. शाह ने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे तब (2014 में) भारतीय अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान पर थी, लेकिन अब विश्व में यह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गई है. शाह ने सुबह में शहर के बाहरी इलाके में एस. पी. रिंग रोड पर भादज गांव के निकट एक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया.

गुजरात सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण ने रिंग रोड के व्यस्त भादज सर्कल पर यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए 73 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन वाला यह फ्लाईओवर बनाया है. इसके बाद, शाह ने साणंद तालुका के विरोचननगर गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया. यह गांव भी उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में आता है. शाह ने दिन में अहमदाबाद के बावला गांव में एक किसान सम्मेलन को भी संबोधित किया. गृह मंत्री ने अहमदाबाद जिले के साणंद में ईएसआईसी द्वारा संचालित 350 बिस्तरों वाले एक अस्पताल की आधारशिला भी रखी.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Politics: गुजरात में प्रधानमंत्री की चुनावी रैलियों पर होने वाले खर्च को पार्टी के खर्च में जोड़ा जाए: बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget