एक्सप्लोरर

Ahmedabad Airport: अहमदाबाद में बनेगा दूसरा एयरपोर्ट, जून 2024 तक धोलेरा में होगा तैयार, इस तारीख से शुरू होंगी उड़ानें

Airport in Dholera: अहमदाबाद को जल्द दूसरा एयरपोर्ट मिलने जा रहा है. ये एयरपोर्ट धोलेरा में बनेगा. इस एयरपोर्ट को जून 2024 तक तैयार कर लिया जाएगा.

Ahmedabad Second Airport: अहमदाबाद को अपना दूसरा हवाई अड्डा जून 2024 तक धोलेरा में मिल जाएगा. आर्थिक मामलों पर पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट समिति ने अहमदाबाद से 80 किलोमीटर दूर एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के पहले चरण को विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसकी अनुमानित लागत 1,305 करोड़ रुपये है. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी हवाई अड्डे को छह लेन वाले एक्सप्रेसवे, रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम, ब्रॉड गेज रेलवे लाइन और पीएम गति शक्ति कार्यक्रम के तहत एक समर्पित फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से मल्टी मोडल कनेक्टिविटी मिलेगी.

परियोजना को मिली मंजूरी

परियोजना को पर्यावरण और सुरक्षा मंजूरी मिल गई है. रक्षा और गृह मंत्रालयों ने भी हवाई अड्डे को अपनी मंजूरी दे दी है जो 1,501 हेक्टेयर (लगभग 3,709 एकड़) में बनेगा. हवाई अड्डा सालाना 3 लाख यात्रियों और 20,000 टन कार्गो को संभालेगा. अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले चरण की लागत का लगभग 40 फीसदी इक्विटी के माध्यम से और शेष ऋण के माध्यम से पूरा किया जाएगा.

यह परियोजना धोलेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की जाएगी. इसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी होगी. 33 फीसदी हिस्सेदारी के साथ गुजरात सरकार और शेष 16 फीसदी हिस्सेदारी के साथ राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट होगा.

Gujarat News: साबरमती आश्रम के पुनर्विकास के विरोध में दायर जनहित याचिका पर नोटिस, पांच जुलाई तक मांगा जवाब

एयरपोर्ट कबसे होगी संचालित? 

धोलेरा में नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा अहमदाबाद हवाई अड्डे से 80 किमी की हवाई दूरी पर स्थित है. एक सरकारी बयान में कहा गया कि, हवाई अड्डे के संचालन की योजना 2025-26 से है और प्रारंभिक यात्री यातायात प्रति वर्ष 3 लाख यात्रियों के होने का अनुमान है, जो बढ़कर 23 लाख हो जाएगा. वार्षिक कार्गो यातायात भी वर्ष 2025-26 से 20,000 टन होने का अनुमान है, जो 20 वर्षों की अवधि में बढ़कर 2,73,000 टन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Vadodara News: पीएम मोदी 18 जून को आएंगे वडोदरा, महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण योजनाएं करेंगे शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget