एक्सप्लोरर

Watch: अहमदाबाद के अपार्टमेंट में लगी आग, खिड़कियों पर लटककर बचाई जान, सहमा देगा वीडियो

Ahmedabad Fire News: अहमदाबाद के खोखर सर्किल इलाके के अपार्टमेंट में शुक्रवार को आग लग गई. इसके बाद लोगों ने खिड़कियों पर लटककर अपनी जान बचाई.

Ahmedabad Fire News: अहमदाबाद के अपार्टमेंट में शुक्रवार (11 अप्रैल) को अचानक आग लग गई. आग लगते ही जान बचाने के लिए लोग कूदने लगे. लोगों ने खिड़की से लटककर अपनी जान बचाई. ये घटना खोखर सर्किल स्थित परिस्कर 1 अपार्टमेंट की बताई जा रही है. 

अपार्टमेंट में लगी आग की घटना में 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया. बताया जा रहा है कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. ये हादसा दोपहर करीब तीन बजे के आसपास हुआ.

 

लोगों ने बताया कितनी भयंकर थी आग
अहमदाबाद के खोखरा में स्थित उस इमारत में रहने वाली भूमिका ने बताया कि आग बहुत लगी थी. उन्होंने कहा, "मैंने दोपहर करीब 3:15 बजे लोगों को चिल्लाते हुए सुना. जब मैं बाहर आई तो मैंने धुंआ देखा और कुछ चीज़ों के फटने की आवाज आ रहीं थी. हम इमारत से बाहर निकल गए. हमारा शू रैक जल गया है और मेन दरवाज़े भी जल गए."

भूमिका ने बताया कि जैसे ही आग लगी हम बिल्डिंग से नीचे चले गए थे और आकर देखा तो पता चला कि हमारे घर में कितना नुकसान हुआ है. नीचे चले जाने के बाद आग ज्यादा भड़की फिर क्या हुआ अंदर हमें पता नहीं चला, लेकिन आग काफी भयकंर लगी थी.

मासूम बच्चों को नीचे लटकाकर बचाया
आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई. लोग जान बचाने के लिए बालकनी से नीचे कूदने लगे. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने मासूम बच्चों को नीचे लटकाकर सुरक्षित उतारने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, नीचे की मंजिल पर मौजूद लोगों ने बच्चों को सफलतापूर्वक बचा लिया.

कोई जनहानि नहीं
सोसायटी के चेयरमैन ने बताया कि आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हादसे में 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया था. आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
एक अधिकारी ने बताया कि आग अब नियंत्रण में है और किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. अंदर फंसे सभी लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया. हालांकि, शुरुआती जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

सुरक्षा नियमों के पालन करने की अपील
अधिकारियों ने निवासियों से सतर्क रहने और आग से सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है, खासकर ऊंची इमारतों में. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में अग्निशामक विभाग परिसर का सुरक्षा ऑडिट कर सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget