एक्सप्लोरर

Gujarat: अब अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने कहा- 'अगर AAP को मिली भरूच सीट तो...'

Bharuch Lok Sabha Seat: आम आदमी पार्टी पहले ही भरूच सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चैतर वसावा को भरूच से उम्मीदवार घोषित किया था.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गुजरात कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है. इस बीच पार्टी में गठबंधन के उम्मीदवारों और सीटों लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं. गुजरात की भरूच लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को दिए जाने की चर्चा के बीच अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल (Faisal Patel) ने पार्टी चेतावनी दी है. फैसल पटेल ने साफ तौर से कहा है कि अगर भरूच लोकसभा सीट (Bharuch Lok Sabha Seat) आम आदमी पार्टी को आवंटित की जाती है तो हमलोग उस उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे.

गुजरात में लोकसभा का चुनाव आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने साथ मिलकर लड़ने का मन बनाया है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस गुजरात की भरूच सीट को आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ सकती है. अभी तक फाइनल फैसला नहीं हुआ है. हालांकि, आम आदमी पार्टी ने पहले ही इस पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायक चैतर वसावा को भरूच से उम्मीदवार घोषित किया है. 

फैसल पटेल ने AAP उम्मीदवार पर जताई आपत्ति

अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल के विरोध के बाद गुजरात में उम्मीदवारों को लेकर बात बिगड़ सकती है. फैसल पटेल ने चेतावनी के अंदाज में कहा- ''अगर अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत भरूच लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को आवंटित की जाती है, तो न तो मैं और न ही कांग्रेस पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता आप पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे.''

भरूच लोकसभा सीट पर किसकी दावेदारी?

सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि गुजरात की भरूच लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल अपनी उम्मीदवारी को लेकर दावा कर रही है. सोशल मीडिया पर मुमताज अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुकी है. उधर, माना ये भी जा रहा है कि स्थानीय नेता भी इस बात को लेकर अपनी सहमति जता रहे हैं कि मुमताज पटेल को अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए. 20 फरवरी को जिला कमेटी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी लिखी गई थी और भरूच से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा पर असहमति जताई गई थी.

ये भी पढ़ें: Gujarat News: 'इससे ज़्यादा शर्म की कोई बात नहीं हो सकती...' गुजरात में सरकारी स्कूलों को लेकर अरविंद केजरीवाल का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget