एक्सप्लोरर

गुजरात में AAP के CM पद का चेहरा इशुदान गढ़वी का बीजेपी पर हमला, कहा- आठ दिसंबर तक करेगी यह काम

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे इशुदान गढ़वी ने पूछा है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन के कमरे में सीसीटीवी का क्या काम है.

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे इशुदान गढ़वी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गढ़वी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने आठ दिसंबर तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य का अपमान करने की योजना बनाई है. उन्होंने कहा है कि कोई व्यक्ति बीमार है, उसके पास इसका मेडिकल सर्टिफिकेट भी है. उनका इशारा दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की तरफ था. जिनके कुछ वीडियो पिछले दिनों सामने आए हैं. उन्होंने पूछा है कि उनकी जेल में सीसीटीवी की क्या जरूरत है.

सत्येंद्र जैन के वीडियो

तिहाड़ सूत्रों के हवाले से 19 नवंबर को मीडिया में सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया. इसमें वो जेल के अपने कमरे में मालिश करवाते नजर आ रहे हैं. इसमें तीन दिनों की मसाज का वीडियो है. इसके बाद सामने आए एक दूसरे वीडियो में वो बाहर का खाना, फल और सलाद खाते हुए नजर आ रहे हैं. बीजेपी ने इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी और आप में आरोपों का खेल शुरू हो गया. आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी किसी की बीमारी का मजाक बना रही है. उसने कहा कि बीजेपी को गुजरात में हार का डर सता रहा है, इसलिए उसने साजिशन सत्येंद्र जैन को जेल में डाल रखा है. वहीं बीजेपी ने आप को मसाज पार्टी बता दिया. 

AAP और BJP की लड़ाई

अरविंद केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इन दिनों आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 30 मई को गिरफ्तार किया था. ईडी ने उनके आठ ठिकानों से करीब तीन करोड़ रुपये नगद, पौने दो किलो से अधिक वजह के 133 सोने के सिक्के बरामद किए थे. ईडी का आरोप है कि जैन को हवाला से चार करोड़ 81 लाख रुपये मिले हैं. इस पैसे से उन्होंने अपना कर्ज चुकाया और जमीन खरीदी है. गिरफ्तारी के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं.

ये भी पढ़ें

Delhi MCD Election 2022: संदीप भारद्वाज मामले पर मनोज तिवारी का हमला, कहा- AAP नेता की हुई हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget