एक्सप्लोरर

Gujarat: AAP के गोपाल इटालिया के साथ-साथ BJP के राजेंद्र चावड़ा ने ली विधायक पद की शपथ? फिर कह दी बड़ी बात

Gujarat News: गुजरात के कडी सीट से विजयी हुए राजेंद्र चावड़ा के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य मंत्री मौजूद थे. वहीं विसावदर से निर्वाचित इटालिया को भी विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र चावड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल इटालिया को बुधवार को गुजरात विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई गई. दोनों ने पिछले महीने हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने उन्हें शपथ दिलाई.

गुजरात में दो सीटों के लिए उपचुनाव 19 जून को हुए थे और नतीजे 23 जून को घोषित किये गये थे. कडी विधानसभा सीट से विजयी हुए चावड़ा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मंत्री मौजूद थे.

विसावदर से निर्वाचित इटालिया को भी विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई. इस अवसर पर ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, प्रदेश महासचिव मनोज सोरठिया तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

शपथ के बाद क्या बोले गोपाल इटालिया?

शपथ ग्रहण के बाद इटालिया ने कहा, "गुजरात विधानसभा को राज्य और देश के महान नेताओं और क्रांतिकारी नेताओं ने सुशोभित किया है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ऐसे सदन में बैठने का अवसर मिला."

मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि कडी के लोगों ने अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले चावड़ा को काफी मतों के अंतर से विजयी बनाया है. उन्होंने कहा कि चावड़ा को चुनकर मतदाताओं ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाने वालों को करारा जवाब दिया है.

गोपाल इटालिया ने कीर्ति पटेल को हराया था

बता दें कि गोपाल इटालिया को विसवादार सीट पर 75,942 मत मिले थे और उन्होंने बीजेपी के कीर्ति पटेल को 17,554 मतों से हराया था. उन्हें उपचुनाव में 58,388 वोट मिले. तीसरे स्थान पर कांग्रेस के नितिन रानपरिया रहे, जिन्हें 5,501 मत मिले थे.

इसके अलावा, कडी विधानसभा सीट पर बीजेपी के राजेंद्र चावड़ा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39,452 के मार्जिन से हराया था. बीजेपी उम्मीदवार को 99,742 मत मिले और कांग्रेस को 60,290 वोट मिले थे.

उपचुनाव के नतीजे आने के बाद 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 162, कांग्रेस के 12 और ‘आप’ के पांच सदस्य हैं. सदन में समाजवादी पार्टी का एक सदस्य है, जबकि दो निर्दलीय विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget