एक्सप्लोरर

Delhi: यमुना नदी का पानी वॉर्निंग लेवल के पार, CM केजरीवाल बोले- '206 मीटर के निशान को छूने पर...'

Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना नदी के पानी के चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है, वहीं खतरे का स्तर 205.33 मीटर है. सोमवार को दोपहर एक बजे पानी का स्तर 204.73 मीटर दर्ज किया गया.

Delhi Yamuna Water Level: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश लगातार जारी है. इस बीच यमुना नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल को पार कर गया है. सोमवार (10 जुलाई) दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 204.73 मीटर दर्ज किया गया. दिल्ली में यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर, जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है. हथिनीकुंड बैराज से 1,90,837 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि यमुना के 206 मीटर के निशान को छूने पर नदी के आस-पास के निचले इलाकों से लोगों को निकालना शुरू किया जाएगा. 

सरकार पूरी तरह से तैयार है- सीएम केजरीवाल

सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि विशेषज्ञों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति संभवत: पैदा नहीं होगी. मूसलाधार बारिश और यमुना के बढ़ते जल स्तर पर बैठक करने के बाद केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार स्थिति पर निकटता से नजर रख रही है और इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा, ‘‘अप्रत्याशित बारिश ने लोगों के लिए समस्या पैदा कर दी है और दिल्ली की प्रणाली इसे झेलने में सक्षम नहीं थी. बारिश के बाद हर साल कुछ इलाकों में पानी भर जाता है और कुछ ही घंटों में पानी निकल जाता है, लेकिन 153 मिलीमीटर बारिश अप्रत्याशित है. ऐसा करीब 40 साल पहले हुआ था.’’ 

Delhi Mukarba Underpass: दिल्ली एलजी के इस फैसले बनेगा अंडरपास, मुकरबा चौक को जाम मुक्त बनाने का रास्ता साफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केंद्रीय जल आयोग के संपर्क में हैं और उन्होंने दावा किया कि मौसम की भविष्यवाणियों से संकेत मिलता है कि भले ही और बारिश होगी, लेकिन भारी बारिश नहीं होगी. उन्होंने कहा, ‘‘बारिश की वजह से सड़कों पर कुछ गड्ढे हो गए होंगे. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इन्हें पत्थरों से भरा जाएगा. हमने सड़क धंसने की घटनाओं की भी जांच के आदेश दिए हैं. नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र, जो एक वीवीआईपी क्षेत्र है, में जलभराव हो गया है. हमने उनसे (एनडीएमसी) समस्याओं को हल करने के लिए कहा है.’’ 

Delhi politics: AAP सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, वीरेंद्र सचदेवा बोले- दिल्ली में जलभराव के लिए CM केजरीवाल जिम्मेदार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget