एक्सप्लोरर

दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, कब मिलेगी राहत? जानें IMD का अपडेट

दिल्ली में आज का मौसम हल्का शुष्क और गर्म हो सकता है. अधिकतम तापमान में खास कोई बदलाव नहीं आया है. माना जा रहा है कि तीन-चार दिन में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

अक्टूबर महीने के आने के साथ लोगों को उम्मीद होती है कि अब गर्मी कम होगी, लेकिन गर्मी है कि जाने का नाम नहीं ले रही. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी बनी हुई है. अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद के 3-4 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है. IMD का अनुमान है कि 11 अक्टूबर तक में दिल्ली में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. 

मंगलवार (6 अक्टूबर) शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है. गाजियाबाद में तो अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया और नोएडा में 35.1 डिग्री दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली नेहरू प्लेस बना 'नो-वेंडिंग जोन', हटेंगी अवैध दुकानें, HC कोर्ट का आदेश

आज भी दिन रहेगा गर्म

विभाग के अनुसार, आज बुधवार (7 अक्टूबर) को आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करने वाली है.  आज शहर का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन के दौरान दक्षिण-पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10-15 किमी तक जा सकती है. वहीं, दोपहर के समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं 15-20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. 

पिछले 24 घंटों में कितना रहा तापमान?

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21-25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इस दौरान न्यूनतम तापमान कुछ जगहों पर सामान्य से काफी ज़्यादा (3.1°C से 5.0°C) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) दर्ज किया गया. इसके अलावा अधिकतम तापमान भी कुछ जगहों पर सामान्य से ज़्यादा (1.6°C से 3.0°C) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-25 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलीं.

यह भी पढ़ें: पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'

महिमा पांडेय एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. महिमा ने साल 2017 से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की.  ABP से जुड़ने से पहले महिमा राजस्थान पत्रिका, Myth Media, TFI और न्यूजबाइट जैसे मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय कवरेज, राष्ट्रीय खबरें,  अंतर्राष्ट्रीय, खेल, क्राइम, अर्थव्यवस्था, खेल, हेल्थ खबरों को कवर करने का अनुभव है.

पत्रकारिता के करियर के दौरान महिमा ने कई राष्ट्रीय और  अंतर्राष्ट्रीय  घटनाओं को कवर किया है जिनमें,  कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 ('ऑपरेशन लोटस'), लोकसभा चुनाव 2019,  बालाकोट एयर स्ट्राइक 2019, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021,  केरल विधानसभा चुनाव 2021, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021, लोकसभा चुनाव 2024, एंटीलिया केस, किसान आंदोलन 2024,  रूस यूक्रेन युद्ध 2022,  इजरायल हमास युद्ध 2023, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024, पाकिस्तान आम चुनाव 2024, ब्राजील और इजरायल का राजनयिक विवाद 2024, मालदीव भारत विवाद 2024 शामिल हैं.

खबरों के अलावा महिमा की खेलों में भी विशेष रूचि रही है. वो एथलेटिक्स में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा इंटर कॉलेज, इंटर स्टेट हॉकी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है. 

 महिमा ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीएस्सी (ऑनर्स) बॉटनी में स्नातक किया है. इसके बाद मास कम्युनिकेशन में एमए की पढ़ाई पूरी की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूथ कांग्रेस का रेखा गुप्ता पर पलटवार, कहा- वो डर से इस तरह के बयान दे रहीं
यूथ कांग्रेस का रेखा गुप्ता पर पलटवार, कहा- वो डर से इस तरह के बयान दे रहीं
दिल्ली के सोनिया विहार में युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, फिर नकाबपोश हुए फरार
दिल्ली के सोनिया विहार में युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, फिर नकाबपोश हुए फरार
दिल्ली लौट रहे अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी से कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने...
दिल्ली लौट रहे अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी से कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने...
'यह इमरजेंसी से भी बदतर...', आशुतोष और सौरव की हिरासत पर भड़कीं आतिशी
'यह इमरजेंसी से भी बदतर...', आशुतोष और सौरव की हिरासत पर भड़कीं आतिशी
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget