एक्सप्लोरर

Delhi Road Accident: जीटी करनाल रोड पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत 14 घायल, ड्राइवर हुआ फरार

जीटीके रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक में सवार 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 घायल हो गए.

Delhi News: बाहरी दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके के अंतर्गत सिरसपुर जीटी करनाल रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ट्रक के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए पास के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 23 लोग सवार थे.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तकरीबन 00:44 बजे पीसीआर कॉल से अलीपुर थाने की पुलिस को जीटीके रोड पर दो गाड़ियों के एक्सीडेंट में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो जाने की सूचना मिली थी. जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस को ऊपरी जीटीके राजमार्ग (एनएच-44) पर दो ट्रकों के आपस मे टकरा जाने का पता चला. जिसमें एक ट्रक मियांवाली (नांगलोई के पास) से कांवर यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था.

शुरुआती जांच में पता चला है कि हरियाणा नम्बर का एक ट्रक जो दिल्ली की तरफ जा रहा था, वह सेंट्रल डिवाइडर पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया, जिसमें कांवड़ यात्री सवार थे. इस हादसे में कुल 14 लोगों के घायल होने की सूचना मिली, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि इस भीषण टक्कर में 4 कई दर्दनाक मौत हो गयी है. सभी घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद से आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. इस मामले में अलीपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भी एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर स्‍कूल बस और कार में जोरदार टक्‍कर हो गई. इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget