एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Case: विभव कुमार की जमानत याचिका खारिज, अब HC का करेंगे रुख

Bibhav Kumar News: स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने 18 मई को गिरफ्तार किया था. विभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी हुई है.

स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने विभव कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है. सोमवार (27 मई) को कोर्ट ने ये फैसला सुनाया. विभव कुमार अब हाई कोर्ट का रुख करेंगे. विभव कुमार निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देंगे.

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर हमला करने के आरोप लगाए थे. इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और 18 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. विभव कुमार ने भी मालीवाल पर झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं. इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है.

इससे पहले सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने कहा था कि वो अपना फैसला चार बजे देगा. विभव कुमार को 24 मई को चार दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. 

विभव कुमार 28 मई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे. स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है तो वहीं विभव कुमार ने पुलिस में शिकायत दी कि आप सांसद सीएम आवास में बिना इजाजत घुस गई थीं. विभव का आरोप है कि मालीवाल ने सीएम आवास के स्टाफ की बातों को अनसुना कर दिया और जब स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने नौकरी खा जाने की धमकी दी. 

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर जो आरोप लगाए थे, उसे आम आदमी पार्टी पहले ही खारिज कर चुकी है. पार्टी ने दावा किया कि स्वाति मालीवाल बीजेपी के इशारों पर काम कर रही थीं. आम आदमी पार्टी ने इस पूरे प्रकरण को बीजेपी की साजिश करार दिया था.

इस मामले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. सीएम ने हाल ही में न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इस मामले में दो पक्ष हैं. 

SC में याचिका दाखिल करने पर दिल्ली के CM बोले, '...वो तो चाहते हैं कि केजरीवाल मर जाए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट को लेकर दो और FIR दर्ज! जांच कर रही पुलिस
INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट को लेकर दो और FIR दर्ज! जांच कर रही पुलिस
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमसी से पीटा
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमसी से पीटा
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget