एक्सप्लोरर

'एकनाथ शिंदे बेचारे बंटे भी नहीं, फिर भी कट गए', महाराष्ट्र की नई सरकार पर संजय सिंह का तंज

Maharashtra Government Formation: एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाने के बावजूद संजय सिंह ने बीजेपी पर उन्हें दरकिनार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि BJP ने अन्य दलों को तोड़कर अपनी सरकार बनाई.

Sanjay Singh on Eknath Shinde: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए नई सरकार का गठन कर लिया है. वहीं, एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इस बीच चारों ओर से बधाइयों की लड़ियां लगी हैं तो वहीं विपक्षी दल महायुति और खास कर बीजेपी पर जुबानी हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की भी तीखी प्रतिक्रिया आई है. 

संजय सिंह ने बीजेपी पर एकनाथ शिंदे को साइडलाइन करने का आरोप लगाया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने बीजेपी के 'बंटेंगो तो कटेंगे' नारे पर निशाना साधते हुए कहा, "बेचारे एकनाथ शिंदे तो बंटे भी नहीं, फिर भी कट गए."

'पार्टियों को तोड़ कर बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई'
एकनाथ शिंदे को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "शिंदे बेचारा बंटा नहीं, फिर भी कट गया. इसका जवाब कौन देगा? वो तो बीजेपी वालों के पीछे-पीछे ही लगे थे फिर भी पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया. बीजेपी अपने मकसद में कामयाब हो गई. उन्होंने पार्टियों को तोड़ा और अपनी सत्ता वापस कर ली. यही बीजेपी का तरीका है."

नतीजों के दो हफ्ते बाद बनी महाराष्ट्र की नई सरकार
जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार (5 दिसंबर) को महाराष्ट्र में बीजेपी नीत महायुति ने अपनी नई सरकार का गठन कर लिया और देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हालांकि, चुनावी नतीजों के दो हफ्ते बाद तक नई सरकार न बनने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे. विपक्षी दल भी बीजेपी और अन्य सहयोगी दलों पर हमला बोल रहे थे, लेकिन महायुति के नेताओं ने यह कह कर स्थिति संभाली कि गठबंधन की सरकार में कई तरह के अलग-अलग फैसले लेने होते हैं जिसमें समय लगता है. 

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे या अजित पवार, किसे ज्यादा मंत्रालय देगी BJP? फॉर्मूला लगभग तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?
दिल्ली में पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई, आंखों में डाला मिर्च पाउडर
दिल्ली में पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई, आंखों में डाला मिर्च पाउडर

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget