एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी कैसे है AAP के लिए बड़ा झटका, कुछ और नेताओं की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें?

Sanjay Singh Arrest News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. इससे पहले मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भी आप की छवि पर असर पड़ा था.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें इन दिनों एक बार फिर से बढ़ी हुई हैं. इस कथित शराब घोटाले की जांच की आंच में आए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) अभी भी तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद हैं और तमाम कोशिशों के बाद उन्हें बेल नहीं मिल पाई है. मनीष सिसोदिया पार्टी में नंबर 2 की हैसियत रखते थे और कहा जाता है कि कोई भी अहम फैसला उनके बिना नहीं होता था.

इसी साल फरवरी महीने में 26 तारीख को हुई मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से आप को संगठनात्म झटका तो लगा ही साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के प्रयासों और छवि पर भी असर पड़ा. इससे पहले से ही दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी लंबे समय तक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद रहे. उन्हें कुछ समय पहले ही स्वास्थ्य खराब होने के आधार पर बेल मिली है. हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद अभी तक वो किसी भी प्रकार की सक्रिय भूमिका में नहीं आए हैं.

संजय सिंह की गिरफ्तारी आप के लिए बड़ा झटका

एक के बाद एक लगे इन झटकों से उबर कर किसी तरह अरविंद केजरीवाल की आप खुद को मजबूत बनाने की कोशिश में लगी रही. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिल कर मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में कई सफल सभाएं कीं. इस बीच जैन और सिसोदिया की जगह मंत्री बनाए गए सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने दिल्ली सरकार के अलग-अलग विभागों के काम को संभाल लिया. वहीं संजय सिंह, उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के साथ आप की तरफ से सक्रिय राजनीतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. ऐसे में शराब घोटाला मामले में उनकी गिरफ्तारी से आप को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है.

आप के कुछ और नेताओं के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में आप और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं, क्योंकि दिनेश अरोड़ा और राघव रेड्डी के सरकारी गवाह बनने के बाद पार्टी के कुछ और भी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. वहीं मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में अनियमितताओं को लेकर सीबीआई भी जांच करने जा रही है. संजय सिंह की गिरफ्तारी से आप में काफी रोष है. आप नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार आप को खत्म करने की साजिश कर रही है, लेकिन वे उनके मंसूबों को कमायाब नहीं होने देंगे.

'केजरीवाल की लोकप्रियता से डरी बीजेपी'

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, "बीजेपी और केंद्र तानाशाही पर उतर आई है. अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से बीजेपी डरी हुई है. यही वजह है कि वो आप के एक-एक शीर्ष नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजने का काम कर रही है."

ये भी पढ़ें- Sanjay Singh News: कपिल मिश्रा का संजय सिंह से सवाल, पूछा- विवेक त्यागी कैसे बन गया शराब माफिया का पार्टनर?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget