एक्सप्लोरर

Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने किया सफर

Noida: एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक परितु माहेश्वरी ने कहा कि सोमवार को 40, 295 यात्रियों ने एक्वा लाइन पर यात्रा की. उन्होंने कहा कि सेक्टर 51-52 को जोड़ने के लिए एक फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाना है.

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो ने पहली बार एक दिन में 40 हजार से ज्यादा सवारियों को यात्रा कराने का रिकॉर्ड बनाया है. इस मेट्रो सेवा के जनवरी 2019 में शुरू होने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के अधिकारियों ने कहा कि नया रिकॉर्ड 8 अगस्त को महीने के दूसरे सोमवार को हासिल किया गया. एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक परितु माहेश्वरी ने कहा कि सोमवार को 40, 295 यात्रियों ने एक्वा लाइन पर यात्रा की. नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के नाम इससे पहले सर्वाधिक 39,451 सवारियां ढोने का रिकॉर्ड था जो उसने 19 सितंबर 2019 को बनाया था. बता दें कि यह मेट्रो सेवा दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों को जोड़ती है. 

लगातार बढ़ रही सवारियों की संख्या
पिछले कुछ महीनों में इस मेट्रो सेवा में सवारियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है. एनएमआरसी के आंकड़ों के मुताबिक इस साल मार्च में सवारियों की दैनिक औसत संख्या 23,266 रही, जबकि अप्रैल में यह संख्या 26,162, मई में 29,089, जून में 30,366 और जुलाई में 32,202 रही थी. 

सेक्टर 51-52 को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा फुट ओवर ब्रिज
परितु माहेश्वरी ने कहा कि नोएडा के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरे प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में एनएमआरसी ने यात्रियों को अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए रुचि पत्र (ईओई) जारी किया है, ईओई जमा करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त है. उन्होंने आगे कहा कि सेक्टर 51  (एक्वा लाइन) और सेक्टर  52 (ब्लू लाइन) मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए एक फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाना है, जिसको लेकर जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे.  बता दें कि 29.7 किमी लंबी एक्वा लाइन नोएडा सेक्टर 51 से होते हुए 21 स्टेशनों को पार करते हुए ग्रेटर नोएडा में जाकर रुकती है. 5,503 करोड़ की लागत से बनी इस मेट्रो सेवा को साल 2019 में जनता के लिए खोला गया था.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: शिवपाल सिंह यादव ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी, बेटे आदित्य को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Free Bus Travel in UP: सीएम योगी का एलान- यूपी में जल्द ही महिलाओं के लिए बस में फ्री यात्रा, रक्षाबंधन पर भी दिया खास तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget