एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में बेसमेंट में खुदाई के दौरान मिट्टी में दबे चार मजदूर, महिला की मौके पर ही मौत

Gurugram News: गुरुग्राम में बेसमेंट में खुदाई के दौरान एक मजदूर परिवार के चार सदस्य दब गए. इसमें एक महिला की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Gurugram Latest News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) में हादसा हो गया. गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 इलाके में मंगलवार को बेसमेंट में खुदाई के दौरान एक मजदूर परिवार के चार सदस्य दब गए. चारों में से 21 साल की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. सेक्टर-40 पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे साउथ सिटी-1 इलाके के पास मोती विहार में एक व्यावसायिक इमारत की साइट पर हुई. 

बेसमेंट में खुदाई का काम कर रहे थे 11 मजदूर
इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि उस वक्त कुल 11 मजदूर बेसमेंट में खुदाई का काम कर रहे थे. भीलवाड़ा, राजस्थान के एक परिवार के चार मजदूर लाला राम उर्फ लालू, उनकी पत्नी निर्मला उर्फ लाली और परिवार के दो अन्य सदस्य मोनिका और सोनिया खुदाई के दौरान दब गए. अन्य मजदूरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और सेल्फ डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया. 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद आखिरकार टीमों ने उन्हें कीचड़ से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां मोनिका को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं अन्य तीन का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि हमें इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन हमने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. हमने महिला के शव को शवगृह में रखवा दिया है और जांच जारी है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Delhi Crime: दिल्ली में रेप का आरोपी 'टैरो रीडर' हिमाचल से गिरफ्तार, शादी का वादा कर बनाया था हवस का शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget