एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली के चिड़ियाघर में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी, ज्यादा पैसे वसूल रहे दलाल

दिल्ली के चिड़ियाघर में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी हो रही है. यहां पर दलाल लोगों से अधिक दाम वसूल रहे हैं, लॉकडाउन के लंबे इंतजार के बाद एक मार्च को पर्यटकों के लिए चिड़ियाघर खोला गया है.

दिल्ली के चिड़ियाघर में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के जरिए पर्यटकों को जाने की अनुमति है. लॉकडाउन के लंबे इंतजार के बाद इस साल 1 मार्च से दिल्ली का चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए खोला गया और इसके साथ ही चिड़ियाघर में एंट्री के लिए टिकट खरीदने की व्यवस्था भी ऑनलाइन कर दी गई है. ऑनलाइन टिकट व्यवस्था को लागू हुए करीब 3 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी भी काफी संख्या में लोग टिकट खरीदने के लिए चिड़ियाघर के एंट्री गेट के बाहर जद्दोजहद करते हुए नजर आते हैं. खास तौर पर जो लोग ग्रामीण इलाकों से अपने परिवार या बच्चों के साथ चिड़ियाघर घूमने के लिए आ रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन टिकट बुक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

कई बार या तो लोगों के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन नहीं होता या फिर कई लोगों को इंटरनेट पर जाकर कैसे जू की वेबसाइट से टिकट बुक करनी है. इसके बारे में जानकारी नहीं होती और इसका फायदा कुछ ऐसे लोग उठा रहे हैं जो टिकट को ऑनलाइन बुकिंग के जरिए अधिक दामों में बेच रहे हैं. ऑनलाइन टिकट बुकिंग के एवज में कुछ ऐसे दलाल चिड़ियाघर के बाहर घूम रहे हैं जो कि  पर्यटकों से 20 से 50 से 100 रुपये अधिक वसूलते हैं.

ऑनलाइन टिकट की नहीं होती पर्यटकों को जानकारी

दरअसल 1 मार्च 2022 से दिल्ली के चिड़ियाघर में पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने की व्यवस्था की गई है जिसका मकसद पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं में पारदर्शिता लाना है, लेकिन इस व्यवस्था के बारे में अभी भी कई लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है. खासतौर पर जो लोग एनसीआर स चिड़ियाघर घूमने के लिए आते हैं या फिर दूसरे राज्यों से यहां पहुंचते हैं और जब वह चिड़ियाघर पहुंचते हैं तो उन्हें मालूम पड़ता है कि टिकट ऑनलाइन बुक होगी. ऐसे में कुछ लोग तो अपने मोबाइल फोन से टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन इसमें से अधिकतर लोग ऐसे होते हैं जो ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाते या फिर उनके पास एंड्रॉयड फोन नहीं होता. अगर यह दोनों व्यवस्थाएं होती हैं तो फिर उनके पास ऑनलाइन पेमेंट करने का कोई साधन नहीं होता, जिसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या फिर ऑनलाइन पेमेंट के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना. जिसके कारण वह टिकट बुक करने में सफल नहीं हो पाते.

ऐसे में जब चिड़ियाघर आए पर्यटक परेशान होकर भटकते लगते हैं तो उसी दौरान कुछ ऐसे दलाल उनके पास आकर संपर्क करते हैं और उनकी ऑनलाइन टिकट बुक करने की बात कहते हैं. ऐसे में टिकट बुकिंग के लिए परेशान हो रहे लोग उन दलालों की बातों में आ जाते हैं, जो कि टिकट की प्राइस से बढ़ाकर उनसे पैसा वसूलते हैं. एबीपी न्यूज की टीम इस बात की पुष्टि करने के लिए चिड़ियाघर के एंट्री गेट के पास पहुंची, जहां पर हमने देखा कि प्रशासन की ओर से चिड़ियाघर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करने के लिए जो निर्देश दिए हुए हैं. वहां पर कई लोग खड़े होकर अपना ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं, लेकिन उसी दौरान कुछ ऐसे भी लोग थे जो कि अपना टिकट बुक नहीं कर पा रहे थे तो वह दलाल उनका टिकट बुक कर रहे थे.

पर्यटक के एटीएम कार्ड का ही कर रहे इस्तेमाल

इस दौरान जहां एक तरफ वो दलाल टिकट बुक करने के लिए ज्यादा पैसों की वसूली कर रहे थे. वहीं ऑनलाइन पेमेंट के लिए पर्यटक का ही एटीएम कार्ड भी इस्तेमाल कर रहे थे, इस दौरान एटीएम कार्ड की सभी डिटेल अपने मोबाइल में भरने के बाद वह उनकी टिकट बुक कर के दे रहे थे. ऐसे में जब उनकी ऑनलाइन टिकट बुक कर दी जाती है तो दलाल एंट्री गेट तक उन लोगों को लेकर जाते हैं और उनकी एंट्री करवाते हैं. सुरक्षा गार्ड को अपने मोबाइल फोन में पर्यटक का बुक किया हुआ टिकट दिखा कर उसकी एंट्री करवा देते हैं या कई बार वह टिकट पर्यटक के फोन पर ही भेज देते हैं.

बता दें कि दिल्ली के चिड़ियाघर में वीक डेज में 6 हजार पर्यटकों के जाने की अनुमति है. वहीं वीकेंड पर 9 हजार पर्यटक चिड़ियाघर में जा सकते हैं जिसके लिए ऑनलाइन टिकट 5-12 आयु वर्ग के बच्चों कि 40 और 12 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 80 रुपये की टिकट है. इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टिकट का दाम 40 रुपये है, लेकिन ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे दलाल चिड़ियाघर घूमने आए लोगों से 100,150 या फिर 200 रुपये टिकट चार्ज वसूल रहे है.

Delhi News: 24 घंटे नल से जल देने की तैयारी में दिल्ली सरकार, चंद्रावल में बन रहा 105 MGD का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

इन लोगों के खिलाफ प्रशासन करेगा कार्रवाई

वहीं टिकट बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे इन दलालों के बारे में जब चिड़ियाघर प्रशासन से एबीपी न्यूज़ ने जानकारी ली तो चिड़ियाघर के डायरेक्टर धर्मदेव राय इसको लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टिकटिंग की व्यवस्था लोगों की सुविधा के लिए की गई है क्योंकि ऑनलाइन टिकट लोग आसानी से कभी भी कहीं भी बुक कर सकते हैं. उन्हें चिड़िया घर आकर लंबी लाइन में नहीं लगना होता है और क्योंकि इससे व्यवस्था बेहतर होगी इसी विचार के साथ ऑनलाइन टिकट बुक करने की व्यवस्था की गई लेकिन कुछ लोग इसका फायदा उठा रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा, टिकट बुक करने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे दलालों से सचेत करने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन चिड़िया घर के बाहर गेट और परिसर में बोर्ड लगाएगा. जिस पर ऐसे लोगों से बचने के निर्देश दिए जाएंगे जिन्हें पढ़कर लोग ऐसे दलालों से टिकट बुक कराने से बचें. हालांकि उन्होंने यह कहा कि दोबारा से ऑफलाइन टिकट बुक करने की सुविधा शुरू नहीं की जा सकती. क्योंकि टिकट व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है जो लोगों के लिए ही सुविधाजनक है, लेकिन जो लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं उनके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा. 

Noida News: मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को शादी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget