एक्सप्लोरर

Republic Day 2024 के दिन कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, जानें- कर्तव्य पथ जाने के लिए किस स्टेशन से होगी एंट्री?

Delhi Metro: रिपब्लिक डे के दिन अगर आप दिल्ली मेट्रो से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देखने के लिए जा रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है. ताकि आपको कोई परेशानी न हो.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड देखने कर्तव्य पथ जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए अपनी सेवाएं सभी मार्ग पर तड़के चार बजे से ही शुरू कर देगी. दिल्ली मेट्रो परिवहन निगम के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुबह छह बजे तक प्रत्येक 30 मिनट पर मेट्रो रेल की सुविधा मिलेगी और इसके बाद पूरे दिन सामान्य सेवा रहेगी. 

डीएमआरसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट होंगे, उन्हें स्टेशनों पर सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाने पर कूपन जारी किए जाएंगे जो कर्तव्य पथ पर पहुंचने के लिए केवल केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन से बाहर निकलने के लिए मान्य होंगे.

आज डीएमआरसी देगी इस बात की सूचना

दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने अपने बयान में कहा है कि यही कूपन इन दोनों स्टेशन के रास्ते वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य होंगे. अधिकारियों के मुताबिक जिन यात्रियों को निमंत्रण कार्ड पर 1 से 9 और वी1 और वी2 संख्या के इन्क्लोजर में सीट चिह्नित की गई है, उन्हें उद्योग भवन स्टेशन पर उतरना चाहिए. इसी तरह 10 से 24 और वीएन इन्क्लोजर में चिह्नित निमंत्रण कार्ड के साथ सीट के लिए लोगों को केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर उतरने की सलाह दी जाती है. यात्रियों को इसके बारे में सूचित देने के लिए ट्रेन के अंदर नियमित घोषणाएं भी की जाएंगी. ताकि वे अपने इनक्लोजर तक आसानी से पहुंचने के लिए निर्धारित स्टेशन पर उतरें. 

खुफिया अफसरों की नजर से बच पाना मुश्किल 

बता दें कि रिपब्लिक डे पर किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के हजारों जवान सहित खुफिया एजेंसी के अधिकारी चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे. इन लोगों की नजर गणतंत्र दिवस के दौरान उन लोगों पर होगी जो गैर कानूनी गतिविधि या हरकत करते नजर आएंगे. सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. 

Republic Day 2024: नई दिल्ली में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, पुलिस के 8 हजार जवान चप्पे-चप्पे पर होंगे तैनात, स्पेशल सीपी बोले...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
Delhi News: दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget