एक्सप्लोरर

LG ने ओखला लैंडफिल साइट का किया दौरा, कचरा निपटान की धीमी रफ्तार पर जताई चिंता

Delhi News: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया. खुले में कूड़े की समस्या और निपटान की धीमी गति से होने की शिकायत मिल रही थी.

Delhi News: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ओखला लैंडफिल साइट पर पहुंचने के बाद काम की धीमी रफ्तार देख चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मई 2023 तक केवल एक वर्ष के भीतर ठोस अपशिष्ट कचरा निपटान की दर 1.41 लाख मीट्रिक टन प्रति माह से बढ़कर 6.5 लाख मीट्रिक टन प्रति माह हो गई थी. दौरे के दौरान तथ्य सामने आया कि औसत निपटान लगभग 22,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन से घटकर 20,000 मीट्रिक टन ही रह गया है. जबकि उन्होंने नगर निगम ठोस अपशिष्ट का निपटान 10 लाख मीट्रिक टन प्रति माह यानी 33,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन तक बढ़ने का सोचा था. 

उपराज्यपाल ने बताया कि उन्होंने शहर में ठोस अपशिष्ट कचरे के निपटान की निगरानी से खुद को अलग कर लिया था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के उस आदेश पर रोक लगवा दी थी, जिसमें 11 जुलाई 2023 को यमुना नदी की सफाई और पुनरुद्धार के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया था. उपराज्यपाल को सूचित किया गया कि वर्तमान में बायोरिमेडिएशन का कार्य बंद हो चुका है. ओखला में यह कार्य 28.11.2024 तक लगभग 4000-5000 मीट्रिक टन प्रतिदिन की दर से जारी था, जिसके बाद इसे पूरी तरह रोक दिया गया.


LG ने ओखला लैंडफिल साइट का किया दौरा, कचरा निपटान की धीमी रफ्तार पर जताई चिंता

उपराज्यपाल ने ओखला लैंडफिल साइट का किया दौरा

अब नए ठेकेदार की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है. यह भी बताया गया कि बायोरिमेडिएशन का कार्य सबसे धीमी गति से गाजीपुर साइट पर हो रहा है. उपराज्यपाल को यह भी जानकारी दी गई कि दिल्ली नगर निगम का लक्ष्य अगले एक वर्ष में तीनों स्थलों से 20 लाख मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट कचरे का निपटान करना है और इसके बाद के वर्ष में 10 लाख मीट्रिक टन कचरे का संधारण करना है. उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम को निर्देश दिया कि दो वर्षों में इस प्रक्रिया को पूरा करने के बजाय, सभी 30 लाख मीट्रिक टन कचरे का निपटान एक ही वर्ष में किया जाए. उन्होंने कहा कि कचरे से मुक्त की गई भूमि को वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से समतल किया जाए, ताकि इसे अन्य उपयोगों के लिए तैयार किया जा सके. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन समेत कई संगठनों से शिकायत मिल रही थी कि कूड़े का निपटान नहीं हो रहा है और जहां हो रहा है वहां बहुत धीमी गति से कार्य चल रहा है. 

दिल्ली की 'जहरीली' हवा का कहीं जानवरों पर न हो बुरा असर! चिड़ियाघर में किए जा रहे ये उपाय

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget