एक्सप्लोरर

Delhi Doctors Strike: बच्चे के ऑपरेशन के लिए घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली डेट, परेशान पिता ने सरकार से की ये अपील

Delhi NCR News: दिल्ली में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज के साथ-साथ उनके परिजन भी परेशान हैं. हड़ताल के कारण घंटों इंतजार के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रही है.

राजधानी दिल्ली में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल का आज 7वां दिन है. हड़ताल के कारण इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्रिटिकल केस होने के बावजूद इलाज से महरूम है, हालांकि सफदरजंग अस्पताल में आज मरीजों को इलाज मिल रहा है. हड़ताल का बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा क्योंकि मरीजों को इमरजेंसी में देखा जा रहा है. मरीजों और उनके परिजनों ने एबीपी न्यूज को बताया कि नंबर आने में थोड़ा टाइम लग रहा है लेकिन उन्हें कुछ देर इंतजार करने में कोई परहेज नहीं है. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण लोगों को इलाज में दिक्कत पेश आ रही है. ऐसे ही एक परिवार से एबीपी न्यूज ने बात की. 

पिता कलाम अपने 1 साल के बच्चे के हृदय का ऑपरेशन कराने के लिए आरएमएल अस्पताल पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर से आए हैं, सुबह से मां और पिता अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए भटक रहे हैं लेकिन ऑपरेशन से संबंधित जरूरी टेस्ट भी अब तक नहीं हुए हैं. पेशे से ऑटो चालक कलाम के साथ उनकी पत्नी, मां और दूसरा 3 साल का बच्चा भी है जो सुबह 6 बजे से अस्पताल परिसर में इलाज के इंतजार में डॉक्टरों से मिल रहे हैं लेकिन करीब 7 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली. कलाम कहते हैं कि बच्चे का ऑपरेशन होना था इसलिए यहां आया हूं. इसका एक ऑपरेशन हो चुका है, दूसरा भी होना है लेकिन जांच के लिए मना कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि ऑपरेशन की दूसरी डेट मिलेगी आपको. बच्चे को कुल तीन ऑपरेशन की जरूरत है. उन्होंने कहा कि परसो इसे एडमिट होना था लेकिन ये एडमिट नहीं हो पा रहा है, अभी इसकी जांच ही नहीं हो पा रही है.  ऑपरेशन के लिए नई डेट नहीं मिल पा रही है.

इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि 10 दिन घर रहते हैं तो 15 दिन अस्पताल में रहते हैं. रोज आना मुश्किल होता है, क्योंकि घर चलाने के लिए पैसे भी तो कमाने हैं.  कलाम ने सरकार से कहा है कि डॉक्टरों की मांगें भी जायज हैं, सरकार से कहना चाहूंगा कि आप डॉक्टरों को नहीं देखेंगे तो वो हमें कैसे अटेंड कर पाएंगे? सरकारी हॉस्पिटल है बस इसी का सहारा है. प्राइवेट का खर्च तो हमारी क्षमता के बाहर है.

बता दें कि नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में हो रही देरी के कारण दिल्‍ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर समेत सफदरजंग, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज, कलावती सरन अस्पताल, एलएनजेपी हॉस्पिटल,जीबी पंत अस्पताल, जीटीबी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल में शामिल हैं.

कई बड़े अस्पताल के डाक्टरों की हड़ताल चल रही है. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद कई दिनों तक चली हड़ताल एक हफ्ते के लिए रोकने का ऐलान किया था. लेकिन अब तक कोई समाधान न निकलने पर डॉक्टरों की हड़ताल फिर से बीते सात दिनों से चल रही है.

इसे भी पढ़ें :

Noida New Covid Guidelines: क्या दोस्तों के साथ शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, सिनेमा जा सकते हैं, मेट्रो, कैब्स और बसें चलेंगी? पढ़ें- 10 पाबंदियां

कोविड प्रोटोकॉल न मानने वाले हो जाएं सावधान! इस साल 16 जून के बाद दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget