एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: दिल्ली में सितंबर के बाद पहली बार एक दिन में कोरोना के 300 नए केस, पॉजिटिविटी रेट ने चेताया

Corona Cases In Delhi: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 2160 टेस्ट हुए. वहीं कोरोना के 300 नए मामले सामने आए हैं.

Coronavirus Cases in Delhi: दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 300 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कोरोना संक्रमण दर 14 फीसदी के करीब पहुंच गई है. इसके अलावा दो मरीजों की मौत भी हुई है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2160 टेस्ट हुए, इसमें से 300 पॉजिटिव केस मिले. इसी के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 13.89 प्रतिशत हो गई.

इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 214 केस सामने आए थे. वहीं पॉजिटिविटी रेट 11 फीसदी से ज्यादा हो गया था. मंगलवार को 1811 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था, उसमें से 214 पॉजिटिव केस निकले थे. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को 7.45 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 115 मामले सामने आए थे. रविवार को 9.13 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 153 मामले, जबकि शनिवार को 4.98 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 139 नये मामले मिले थे.

दिल्ली में कोरोना से अब तक 26526 लोगों की मौत

नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2009361 हो गई है. इसके अलावा दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26526 पहुंच गई है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 806 हो गई है. फिलहाल दिल्ली में कोरोना मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली के कोरोना समर्पित अस्पतालों में 7,986 बेड में से 54 पर मरीज भर्ती हैं, जबकि 452 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. गौरतलब है कि देश में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के मामलों में वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.

विशेषज्ञ बोले- घबराने की कोई जरूरत नहीं

दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या में धीरे-धीरे हो रही बढ़ोतरी के बीच, चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोनावायरस का नया XBB.1.16 वैरिएंट मामले को बढ़ा सकता है. हालांकि, उनका कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और लोगों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना चाहिए और टीकों के बूस्टर शॉट्स लेने चाहिए.

ये भी पढ़ें- Delhi: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर 8 मिनट से ज्यादा खड़ी की गाड़ी तो देना होगा पार्किंग चार्ज, बन रहा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget