एक्सप्लोरर

प्रदूषण के मुद्दे पर देवेंद्र यादव ने आप सरकार को घेरा, 'क्या यही केजरीवाल मॉडल है?'

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पूछा कि सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल पराली को लेकर पंजाब पर दबाव क्यों नहीं बनाते.

Delhi Congress: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि राजधानी दिल्ली में अति संवेदनशील वायु प्रदूषण पर अरविन्द केजरीवाल के संरक्षण वाली दिल्ली सरकार नियंत्रित करने में नाकाम साबित हुई है. आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया सिर्फ लोगों को झुनझुना दिखाने का काम किया है. आतिशी और गोपाल राय बयानबाजी रोककर पर्यावरण पर काम करें.

दिल्ली प्रदूषण के मामले में भी विश्व में नंबर वन की श्रेणी में है. देवेन्द्र यादव ने गंभीर प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान लोगों को मास्क बांटे ताकि रोड पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों को प्रदूषण से कुछ हद तक बच सकें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सकारात्मक विचारधारा में विश्वास रखती है इसलिए प्रदूषण नियंत्रण में भागीदारी निभाते हुए हम लोगो को मास्क बांट रहे है. 

'अरविन्द केजरीवाल क्यों पंजाब सरकार पर दबाव नहीं डालती'
आम आदमी पार्टी रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ़ की योजना तो लेकर आई परंतु वालियंटर को मास्क तक वितरित नहीं किए गए.  देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण में 37 प्रतिशत पराली के धुएं की हिस्सेदारी पर चुप पर्यावरण मंत्री, मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल क्यों पंजाब सरकार पर दबाव नहीं डालते कि वो पराली न जलाएं.

उन्होंने कहा कि बाहरी प्रदूषण पराली, औद्योगिक धुंआ आदि के साथ स्थानीय प्रदूषण के कारक वाहन प्रदूषण, टूटी सड़कों पटरियों के धूलकण, कूडें के ढेर, लैंडफिल से निकलती जहरीली गैस दिल्ली को गैस चैंबर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे है.

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन मुहैया कराने का वादा करने वाले अरविन्द केजरीवाल के संरक्षण में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण सिद्ध हो रहा है क्योंकि करोड़ो रुपये खर्च होने के बावजूद यमुना की सफाई, जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण पर तनिक भी नियंत्रण महसूस नहीं हुआ है. 

हर दिन AQI रिकॉर्ड तोड़ दर्ज हो रहा है. क्या यही केजरीवाल मॉडल है, जहां लोग सांसों के लिए तरस रहे है. उन्होंने कहा कि यह सरकार और ट्रैफिक व्यवस्था की नाकामी है कि दिल्ली में डीजल व प्रतिबंधित पेट्रोल के वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी होने के बावजूद शहर में खुले आम घूम रहे है.

'ठीक से काम किया जाए तो यह तस्वीर बदल सकती है'
देवेन्द्र यादव ने कहा कि तापमान गिरने से प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है परंतु पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि यदि प्रदूषण के विरुद्ध ठीक से काम किया जाए तो यह तस्वीर बदल सकती है, सरकार की एजेंसियां और विभाग अगर समय से शिकायतों का निपटारा समय पर करें तो हालात में सुधार हो सकता है परंतु सरकार के मंत्री और अधिकारी सब नकारा साबित हुए है और सिर्फ मीडिया में बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते है.

ये भी पढ़ें: क्या दिल्ली में लागू होगी ऑड-ईवन योजना? पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिया जवाब

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
REEL बनाने के विवाद में 17 साल के लड़के की हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, आज बढ़ सकती है भीड़
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget