एक्सप्लोरर

Delhi Ashram Flyover: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद आने-जाने वालों की बढ़ेगी परेशानी, कभी भी बंद हो सकता है आश्रम फ्लाईओवर

Delhi News: पीक ऑवर्स के दौरान आश्रम चौक से कम से कम 3-4 लाख गाड़‍ियां गुजरती हैं. आश्रम फ्लाईओवर बंद हुआ तो बारापूला फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज, मथुरा रोड और आईटीओ पर ट्रैफिक का दबाव खासा बढ़ जाएगा.

Delhi Ashram Flyover: दिल्ली से नोएडा (Noida) और गाजियाबाद (Ghaziabad) जाने वाले लोगों को जल्दी ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खास तौर पर उन लोगों को जो हर दिन गाजियाबाद और नोएडा से दिल्ली आना-जाना करते हैं. दरअसल पीडब्ल्यूडी (PWD) काफी वक्त से आश्रम फ्लाईओवर को बढ़ाकर इसे दिल्‍ली-नोएडा डायरेक्‍ट फ्लाईवे से जोड़ने की योजना बना रहा था. हालांकि, फाइनल इंटीग्रेशन के लिए नवंबर की डेडलाइन थी, जो मिस हो गई है.

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अब जनवरी के आखिर तक काम पूरा होने की उम्‍मीद है. इसमें कम से कम दो महीने लगेंगे. इससे ट्रैफिक के लिए समस्‍या तो होगी, लेकिन दूसरा कोई रास्‍ता नहीं है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से भी पीडब्ल्यूडी को इसके लिए अनुमति मिल गई है और 25 से 31 दिसंबर के बीच कभी भी आश्रम फ्लाईओवर को बंद किया जा सकता है.

एक्सटेंशन काम के लिए 45 दिनों तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर
आपको बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर को एक्सटेंशन काम के लिए 45 दिनों तक बंद रखा जाएगा. इससे आश्रम फ्लाईओवर से गुजरने वाले साउथ दिल्‍ली, ईस्ट दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है. उन्‍हें कम से कम डेढ़ महीने तक इधर भारी जाम से दो-चार होना पड़ेगा. अगले हफ्ते से आश्रम फ्लाईओवर का एक्‍सटेंशन वर्क शुरू किया जाएगा, जिसके लिए दोनों कैरिजवे पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने अस्‍थायी रूप से फ्लाईओवर बंद करने की इजाजत दे दी है. एक्‍सटेंशन पूरा होने में फरवरी 2023 के दूसरे हफ्ते तक का वक्‍त लग सकता है. पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को काम पूरा करने के लिए 45 दिन का समय दिया है.

पीक ऑवर में गुजरती हैं लाखों गाड़ियां
गौरतलब है कि पीक ऑवर्स के दौरान आश्रम चौक से कम से कम 3-4 लाख गाड़‍ियां गुजरती हैं. आश्रम फ्लाईओवर बंद हुआ तो बारापूला फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज, मथुरा रोड और आईटीओ पर ट्रैफिक का दबाव खासा बढ़ जाएगा. थोड़ी राहत देने के लिए स्लिप रोड्स से ट्रैफिक मूवमेंट की अनुमति रहेगी. ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी फ्लाईओवर खुला होने के बावजूद इस रूट पर भारी दबाव रहता है, जिसके बंद होने के बाद स्लीप रोड पर भयानक जाम की स्थित बन सकती है.

वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव
पीक ऑवर्स में आश्रम चौक पर काफी जाम लगता है. फ्लाईओवर बंद होने से ये दिक्‍कत और बढ़ जाएगी. हालांकि, नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने वाले लोग बारापूला फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज, मथुरा रोड और आईटीओ का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे, लेकिन इस दौरान इन रूटों पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाएगा. ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी फ्लाईओवर खुला होने के बावजूद इस रूट पर भारी दबाव रहता है. यहां से दिनभर डीटीएस बसों समेत भारी वाहन गुजरते हैं.

फ्लाईओवर बंद होने से बढ़ जाएगी दिक्कत
आश्रम फ्लाईओवर के पास सामान्यतः भी जाम की स्थित बनी रहती है, जो फ्लाईओवर बंद होने से खासी बढ़ जाएगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस दौरान अगर कोई बस खराब हुई तो उसे हाइड्रॉलिक क्रेन से उठाया नहीं जा सकेगा. मौके पर मैकेनिक को पहुंचने में दो घंटे लगते हैं. इससे ट्रैफिक की स्थिति और बिगड़ सकती है. ऑफ पीक आवर्स में भी रिंग रोड पर डीएनडी और सराय काले खां से लेकर आश्रम और लाजपत नगर तक जाम की स्थिति बनी रहती है.

9 किलोमीटर लंबा स्ट्रेच होगा सिग्नल फ्री
इस प्रोजेक्ट के तहत 1.42 किलोमीटर लंबा 6 लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जिसका बजट 128.25 करोड़ रुपये है. यह आश्रम ओवरपास को डीएनडी से जोड़ेगा. प्रोजेक्‍ट पूरा होने पर मूलचंद फ्लाईओवर से नोएडा के रजनीगंधा चौक तक 9 किलोमीटर लंबा स्‍ट्रेच सिग्‍नल फ्री हो जाएगा एक्‍सटेंडेड फ्लाईओवर बनने के बाद किलोकरी से बस 100 मीटर दूर यू-टर्न लेकर रोड क्रॉस कर पाएंगे. महारानी बाग और साउथ दिल्‍ली जाना आसान होगा. नोएडा, आईटीओ और गाजियाबाद जाने के लिए यू-टर्न के लिए महारानी बाग से सराय काले खां के बीच एक किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी.

स्लिप रोड से ट्रैफिक गुजरने की रहेगी अनुमति
दिल्‍ली सरकार ने इसी साल आश्रम चौक पर अंडरपास पूरा किया है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि वे नोडल एजेंसी के संपर्क में हैं. ट्रैफिक फ्लो को आसान बनाने के लिए कई पहलुओं पर चर्चा हो रही है. स्लिप रोड्स से ट्रैफिक गुजरने की अनुमति रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने आश्रम फ्लाईओवर के दोनों तरफ सड़कों की री-कारपेटिंग का सुझाव दिया है. इससे वाहनों की आवाजाही स्‍मूद हो सकती है. कुछ अन्य उपायों पर भी चर्चा की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली में चार बड़े पुलिस अधिकारियों का तबादला, एलजी वीके सक्सेना ने दिए आदेश

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget