एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली में पहली बार केजरीवाल सरकार कराएगी कृत्रिम बारिश, जानें सब कुछ

Delhi Artificial Rain: दिल्ली में 20 नवंबर के आस-पास कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है. आईआईटी कानपुर ने दिल्ली सरकार को इसका पूरा प्लान सौंप दिया है. दिल्ली सरकार की बैठक में ये फैसला हुआ.

Delhi Artificial Rain News: दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास किया जाएगा. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट को सौंपा जाएगा. 20 नवंबर के आस पास कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है. दरअसल, बुधवार (8 नवंबर) को दिल्ली सरकार और आईआईटी कानुपर  के एक्सपर्ट्स के साथ बैठक हुई. आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट्स ने पूरा प्लान दिल्ली सरकार को सौंप दिया. अब दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट से कृत्रिम बारिश कराने में केंद्र सरकार का सहयोग दिलाने की गुजारिश करेगी.

आईआईटी कानुपर ने दिया प्रजेंटेशन

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अभी मौसम में ठहराव की स्थिति देखी जा रही है. तापमान लगातार गिर रहा है. हवा की गति काफी कम है. ऐसे में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषम के स्तर में ठहराव दिख रहा है. इसके देखते हुए क्या-क्या संभावनाएं हो सकती हैं, इस पर सरकार विचार कर रही है. इसी सिलसिले में 12 सितंबर को दिल्ली सचिवालय में बहुत सारे एक्सपर्ट्स के साथ हमने मीटिंग की थी. उस मीटिंग में आईआईटी कानुपर ने भी अपना प्रजेंटेशन दिया था कि प्रदूषम को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश करा सकते हैं. 

बारिश के लिए कम से कम 40 फीसदी बादल चाहिए- गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि हमने उनका प्रजेंटेशन देखा था. उन्होंने कुछ पायलट प्रोजेक्ट किए हैं लेकिन वो बारिश के मौसम जून, जुलाई और अगस्त का है. उसको देखते हुए हमने उनसे निवेदन किया था कि अगर सर्दियों में दिल्ली में बारिश करानी हो तो उसके लिए एक डीटेल तैयार करें. अभी जो मौसम में जैसी स्थिति बनी हुई है, उसके बीच हमने उनके साथ बुधवार को दूसरी बार बैठक की. उनसे ये समझा गया कि क्या कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स ने कहा कि कम से कम 40 फीसदी बादल चाहिए. बिना 40 फीसदी बादल के बारिश नहीं करा सकते.

20-21 नवंबर को बादल बनने की संभावनाएं

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा कि 20-21 नवंबर को दिल्ली में बादल बनने की संभावनाएं दिख रही हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सामने हम अपना प्रस्ताव रखेंगे.

दिल्ली में बाहर से आने वाले एप्प बेस्ड टैक्सी पर लगेगा बैन, गोपाल राय ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget