एक्सप्लोरर

Delhi News: इंसानों के बाद जानवरों में पहुंचा कोरोना वायरस, अब तक 15 से ज्यादा शेरों की हुई मौत

Coronavirus In Animals: कोरोना के प्रकोप से देश के विभिन्न चिड़ियाघरों में अब तक 15 से अधिक शेर और कई तेंदुओं के मरने की रिपोर्ट दर्ज है.

Corona Vaccine For Animal: इंसानों में कोरोना का प्रकोप फैलने के बाद अब ये महामारी जानवरों में तेजी से अपने पैर पसार रही है. कुत्ते, बिल्ली, शेर, तेंदुआ, हिरन समेत कई अन्य जानवरों में इसका असर देखने को मिल रहा है. थोड़ी राहत की बात यह है कि भैंस, गाय, भेड़ और बकरी जैसे पालतू और दुधारू जानवरों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिख रहा है. दरअसल एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है, जिसने सबकी चिंता बढ़ा दी है. 

15 से ज्यादा शेरों की मौत 
इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट (आइसीएआर) के सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 18 से 20 प्रतिशत जानवरों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबाडी पाई गई है. भारत में पाए जाने वाले शेरों में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. माना जा रहा है कि जानवरों में यह संक्रमण इंसानों से ही गया है क्योंकि जितने जानवरों में वायरस पाया गया है कि वह या तो चिड़ियाघर में रहते हैं या फिर  पालतू हैं. यही नहीं इससे अब तक 15 से ज्यादा शेरों की मौत हो चुकी है. 

Delhi Police SI Bharti 2022: SSC दिल्ली पुलिस और CAPF सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए Option Form जारी, ऐसे करें डाउनलोड

वैक्सीन कुत्तों, शेरों, तेंदुओं और खरगोशों के लिए सुरक्षित
लेकिन राहत की बात ये है कि जानवरों में फैल रही इस महामारी की जांच और रोकथाम के लिए वैक्सीन तैयार हो चुकी है. जिसे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने लॉन्च किया है. जबकि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मुताबिक यह वैक्सीन कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाती है. यह कुत्तों, शेरों, तेंदुओं, चूहों और खरगोशों के लिए सुरक्षित है. वहीं कोरोना के प्रकोप से देश के विभिन्न चिड़ियाघरों में अब तक 15 से अधिक शेर और कई तेंदुओं के मरने की रिपोर्ट दर्ज है.

एंकोवेक्स वैक्सीन विकसित की गई
आइसीएआर के अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने जानवरों में कोरोना की जांच के लिए किट और वैक्सीन तैयार कर ली है. इस बारे में आइसीएआर के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्र ने बताया 'शेरों में मिला डेल्टा वैरिएंट इंसानों में पाए जाने वाले डेल्टा वैरिएंट के समरूप पाया गया है. जानवर से जानवर में और इसके साथ इंसान में इसके संक्रमण को रोकने के लिए एंकोवेक्स वैक्सीन विकसित की गई है.' उपमहानिदेशक (पशु विज्ञान) डा. वीके त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना की वजह से 15 से अधिक शेरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. भोपाल स्थित लैब में सैंपल टेस्ट के बाद इसकी पुष्टि हुई है. हालांकि उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि अश्व अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित वैक्सीन इसके प्रसार को रोकने में सक्षम है और सुरक्षित है.

Noida Metro: नोएडा मेट्रो के इस प्लान से गांवों और सेक्टरों की बदलने वाली है किस्मत, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget