एक्सप्लोरर

नाराजगी की अटकलों के बीच अनिल विज से मिले सीएम सैनी, छूए पैर, वीडियो वायरल

Haryana Politics News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अनिल विज से अपनी मुलाकात से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें वह अनिल विज से आत्मीयता से मिलते दिख रहे हैं.

Haryana News: हरियाणा (Haryana) के पूर्व मंत्री अनिल विज की नारजगी की खबरें आ रही थीं. इस बीच सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने शुक्रवार को  अनिल विज (Anil Vij) से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. सीएम सैनी, अनिल विज के अंबाला (Ambala) छावनी स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. 

सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं.’’ सैनी ने पृष्ठभूमि में बज रहे गीत ‘‘अपने तो अपने होते हैं’’ के साथ मुलाकात का एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी शेयर किया है. वीडियो क्लिप में विज सैनी का स्वागत करते हुए दिख रहे हैं जो उन्हें एक शॉल भेंट करते हैं. 

अनिल विज की नाराजगी की थी चर्चा
पिछले सप्ताह, मनोहर लाल खट्टर के स्थान पर सैनी को सीएम बनाए जाने के बारे में पार्टी द्वारा अवगत नहीं कराए जाने को लेकर विज के नाराज होने की खबरें आई थीं. सैनी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में विज को शामिल नहीं किया गया.

हमारे वरिष्ठ नेता- अनिल विज
अंबाला में विज से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा, ‘‘विज साहब हमारे वरिष्ठ नेता हैं. जब मैं यहां जिला अध्यक्ष था, तब भी मुझे उनका आशीर्वाद मिलता था. मैं समय-समय पर उनसे मार्गदर्शन लेने के लिए मिलता था और मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता था. जब मैं पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बना तो उस समय भी मुझे विज साहब का आशीर्वाद मिला.’’

मैं बीजेपी का समर्पित सिपाही- अनिल विज
सीएम सैनी ने कहा, ‘‘मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने आया हूं. वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं और उनके मार्गदर्शन में हमें हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतनी हैं.’’ विज ने कहा कि वह निराश नहीं हैं. विज ने कहा, ‘‘मैं यह बार-बार कहता रहा हूं कि मैं बीजेपी का एक समर्पित सिपाही हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुलाकात हुई, कुछ बात हुई.’’

करनाल दौरे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री सैनी ने कहा था, ‘‘विज पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहा है और मिलता रहेगा.’’ विज से जब सैनी की टिप्पणी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने गुरुवार को अंबाला में कहा था कि ‘‘वह किसी भी समय आ सकते हैं, उनके लिए चाय तैयार है’’.

ये भी पढ़ें- Elvish Yadav Case: मुश्किल में एल्विश यादव का साथी फाजिलपुरिया? नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget