एक्सप्लोरर

चिराग दिल्ली में BJP-AAP ने खोला एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा, बांसुरी बोली- 'राजनीति कर रहे...'

Delhi Chhath Puja 2024: चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने छठ पूजा को लेकर एक दूसरे पर तीखे हमले किए. दोनों ने एक-दूसरे पर सवाल भी उठाए.

Delhi Chhath Puja Controversy: पिछले तीन दिनों से चिराग दिल्ली का सतपुला पार्क छठ पूजा को लेकर सियासी घमासान का केंद्र बना हुआ है. यहां छठ पूजा घाट बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी और BJP आमने सामने हैं. जहां BJP जन सेवा समिति का समर्थन कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी छठ पूजा समिति के समर्थन में हैं.

रविवार (3 नवंबर) को शाम के नई दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज पूरे मामले को लेकर एक दूसरे पर तीखे हमले करते नजर आए. दोनों ने एक-दूसरे पर आस्था को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. 

CRPF मौके पर मौजूद 

बहरहाल, आज भी हंगामे के आसार को ध्यान में रखते हुए ग्राउंड के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सतपुला पार्क के गेट्स पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. मौके पर सुरक्षाबलों की भी मौजूदगी है. दिल्ली पुलिस के साथ सीआरपीएफ भी पार्क के बाहर मोर्चे पर डटी है. 

छठ घाट निर्माण का काम जारी

चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में रविवार को आप-बीजेपी के बीच हुए हंगामे के बाद जन सेवा समिति ने डीडीए से मिली परमिशन का हवाला देते हुए पार्क के अंदर छठ घाट की खुदाई का काम शुरू कर दिया है. साथ ही पूरे कार्यक्रम को लेकर अन्य इतंजाम भी किए जा रहे हैं. झूले भी लगाए जा रहे हैं. ऐसे में छठ पूजा समिति के कार्यकर्ताओं के आज भी पार्क के बाहर इकट्ठा होने के आसार हैं.

AAP ने परमिशन क्यों नहीं ली?

नई दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद बांसुरी स्वराज ने सौरभ भारद्वाज को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अपनी राजनीति महात्वाकांक्षाओं में छठी मैया की बली चढ़ाने में लगे हुए हैं. इन्होंने परमिशन नहीं ली, लेकिन काम में अवरोध डाल रहे हैं. बांसुरी स्वराज ने कहा कि सौरभ भरद्वाज कानून के ऊपर नहीं हैं. परमिशन जनसेवा समित के पास है. छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा.

लड़ाने का काम न करें BJP वाले- सौरभ भारद्वाज
 
इसके उलट, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भरद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज चिराग दिल्ली गांव के लोगों को लड़ाने का काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, 'हम लोग 8 साल से सतपुला पार्क में छठ पूजा करवा रहे हैं. बांसुरी स्वराज मौके पर आकर भगवत गीता की कसम खा जाएं कि हम लोग वहां पूजा नहीं करवाते थे, तो हम प्रदर्शन से उठ जाएंगे.' 

Yamuna Water: केमिकल छिड़काव से खत्म होगा यमुना का प्रदूषण! अगर नहीं तो इसका समाधान क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget