एक्सप्लोरर

नए सिरे से बनेगा बारापुला फ्लाईओवर? जाम से राहत के लिए नई डिजाइन पर होगा काम

बारापुला फेज-तीन फ्लाईओवर पर तीन लेन हैं. जाम की जड़ पता करने के लिए ड्रोन सर्वे किया, जिसमें सामने आया कि सीमित सड़क चौड़ाई में कई दिशाओं से आ रहा यातायात एक ही जगह आकर मिल रहा है.

दिल्ली में तीन लेन वाला बारापुला फेज-तीन फ्लाईओवर सुंदरियाल पार्क के पास दो लेन वाले मार्ग में मिल रहा है, जबकि दो अन्य तीन लेन वाले रास्तों का यातायात भी इसी जगह आकर मिल रहा है, जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि जाम की समस्या को कम करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस जंक्शन को फिर से डिजाइन करने का सुझाव दिया है. यातायात पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से फेज-तीन फ्लाईओवर के मौजूदा बारापुला मार्ग से जुड़ने वाले स्थान में तत्काल बदलाव करने को कहा है. 

पुलिस का कहना है कि जंक्शन का तीखा और अचानक बना डिजाइन व्यस्त मार्ग पर जाम की समस्या को और बढ़ा रहा है. बारापुला फेज-तीन फ्लाईओवर को पिछले सप्ताह लोगों के लिए खोला गया था, लेकिन इसके खुलने के तुरंत बाद जुड़ने वाले नए मार्ग पर यातायात की स्थिति खराब हो गई. 

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'

कई दिशाओं से आ रही गाड़ियां एक ही जगह फंस रहीं

बीते गुरुवार की शाम तक सफदरजंग अस्पताल और सराय काले खां के बीच करीब 8 किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक घंटे से अधिक समय लग रहा था. यातायात पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को भेजे पत्र में कहा कि इस व्यवस्था के कारण ‘भारी जाम’ लग रहा है, खासकर नए खुले गलियारे पर यातायात की असाधारण रूप से अधिक संख्या के कारण. ट्रैफिक पुलिस द्वारा कराए गए ड्रोन सर्वेक्षण में जंक्शन पर समस्या की स्थिति सामने आई, जहां सीमित सड़क चौड़ाई में कई दिशाओं से आ रहा यातायात एक ही स्थान पर मिल रहा है. 

फेज-तीन फ्लाईओवर पर तीन लेन हैं. इसी स्थान पर सुंदरियाल की ओर से सराय काले खां और रिंग रोड की तरफ आने वाला यातायात गलियारे में मिलता हैं. इसके अलावा आश्रम और डीएनडी की ओर से आने वाला यातायात भी मौजूदा बारापुला गलियारे से मिलता है.

सही घुमाव के लिए बनेगा नया डिजाइन

पत्र में कहा गया है कि इससे यातायात अचानक एक-दूसरे में मिल जाता है और जंक्शन पर यातायात का संकरा बिंदु बन जाता है. यातायात पुलिस ने कहा कि नया फ्लाईओवर सुंदरियाल के पास मौजूदा फ्लाईओवर से सीधे और तीखे मोड़ के साथ जुड़ रहा है, जबकि यहां सहज घुमाव होना चाहिए था. यातायात पुलिस ने पीडब्ल्यूडी से केवल प्रवर्तन और यातायात नियमन के जरिये जाम संभालने के बजाय फ्लाईओवर के जुड़ने वाले स्थान को फिर से डिजाइन करने को कहा है.

दिल्ली नेहरू प्लेस बना 'नो-वेंडिंग जोन', हटेंगी अवैध दुकानें, HC कोर्ट का आदेश

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget