एक्सप्लोरर

Avani Lekhara Wins Gold: पैरालंपिक के बाद पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में अवनी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर साधा निशाना

टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनी लखेरा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. उन्होंने पैरा शूटिंग विश्व कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर निशाना साधा है.

Avani Lekhara Wins Gold: टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने मंगलवार को फ्रांस के चेटियारो में पैरा निशानेबाजी विश्व कप की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 250.6 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता. बीस साल की अवनी ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया. पोलैंड की एमीलिया बाबस्का ने 247.6 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि कांस्य पदक स्वीडन की अना नोर्मन के नाम रहा जिन्होंने 225.6 अंक जुटाए. राइफल स्पर्धाओं के एसएच1 वर्ग में वे निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंगों में विकृति है.

अवनी ने रचा इतिहास
अवनी इससे पहले टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी क्योंकि उनके कोच और सहायक को शुरुआत में वीजा नहीं दिया गया था. भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद हालांकि यह मामला सुलझा लिया गया. अवनी ने ट्वीट किया, ‘‘चेटियारो 2022 की आर2 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक और भारत का पहला पेरिस2024 कोटा हासिल करने पर गर्व है. पैरालंपिक के बाद मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता. मेरा समर्थन करने वाले सभी को धन्यवाद.’’

निशानेबाजी पैरा खेल ने ट्वीट किया, ‘‘अवनी लेखरा, आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में नई विश्व रिकॉर्ड धारक. भारतीय निशानेबाज ने चेटियारो 2022 विश्व कप में 250.6 अंक के साथ पिछला रिकॉर्ड (249.6) तोड़ा.’’

अवनी ने पिछले साल अगस्त में तोक्यो पैरालंपिक में एसएच1 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता और पैरालंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.

यह भी पढ़ें:

Delhi-Shimla Flight: दिल्ली-शिमला के बीच हवाई सेवा ढाई साल बाद फिर हो सकती है शुरू, कोरोना काल में लगी थी रोक

Delhi Crime News: प्रेमिका को चाकू घोंपने के बाद तेजाप पी गया शख्स, जानें- क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: राजिंदर नगर में नर्सिंग की छात्रा की मौत, जांच शुरू
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली: GTB अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से चाकूबाजी और तोड़फोड़
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बढ़े मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले, सरकार बोली- पूरी है तैयारी
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 
दिल्ली में बीच सड़क पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बची जान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget