एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News:सरगुजा नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार, 6 की हालत गंभीर

सरगुजा जिले में शनिवार की तड़के सुबह एक यात्री बस नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आई है

Surguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शनिवार की तड़के सुबह एक यात्री बस नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आई है, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है. उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल , अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है. वहीं सामान्य चोंट से घायल यात्रियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उदयपुर में उपचार चल रहा है. घटना उदयपुर थाना इलाके की है.

50 से ज्यादा यात्री थे सवार
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ बस बनारस से कोरबा जा रही थी. बस में लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे. शनिवार की तड़के सुबह करीब 4 बजे बस उदयपुर थाना इलाके में नेशनल हाईवे-130, ग्राम दावा के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई. घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. उदयपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उदयपुर भेजा गया.

हादसे के बाद ड्राइवर-क्लीनर फरार
बस में सवार जांजगीर-चांपा निवासी महिला सुषमा नवनीत ने बताया कि वह अम्बिकापुर से ट्रैवल कर रही थी और बस ड्राइवर के बगल की सीट पर बैठी थी. तब सीधे रोड में ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से उतरकर नीचे जा गिरी. महिला के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आ गई इसलिए हादसा हुआ. इधर हादसे के बाद बस ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए है.

एनएच पर अक्सर होती है दुर्घटनाएं
गौरतलब है कि, नेशनल हाईवे-130 पर यात्री बस दुर्घटना का यह कोई पहला मामला नहीं है. एक तो सड़क की हालत खराब है, और रात में चलने वाली एक्सप्रेस बसों में अक्सर आगे पहुंचने की होड़ लगी रहती है. जिसकी वजह से रात में भी इनकी रफ्तार बेलगाम होती है. ये भी सड़क हादसों की एक बड़ी वजह है. हालांकि, पुलिस द्वारा समय-समय पर गति सीमा के दायरे में वाहन नहीं चलाने वालो पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुछ दिन बाद हालात जस के तस हो जाते है.

यह भी पढ़े: जेपी नड्डा की नई टीम में मिली जिम्मेदारी तो रमन सिंह हुए खुश, दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget