एक्सप्लोरर

बीजापुर में दो वर्दीधारी नक्सली ढेर, 4 घंटे की फायरिंग के बाद थमी मुठभेड़, हथियार भी बरामद

Bijapur Naxal Encounter: दंतेवाड़ा -बीजापुर के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. नक्सली लीडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया था.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज (शुक्रवार) सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली. मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की टीम ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया. मौके से एक एसएलआर राइफल और भारी संख्या में विस्फोटक सामान बरामद किया गया है.

मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है. सुरक्षा बलों को नक्सली लीडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना पर सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन लॉन्च किया.

शुक्रवार की सुबह रेखापल्ली और कोमठपल्ली के जंगल में सुरक्षा बलों की टीम का नक्सलियों से आमना सामना हो गया. सुरक्षा बलों ने नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलियों की आवाज से जंगल थर्रा उठा. दोनों तरफ से करीब 3 से 4 घंटे तक फायरिंग होती रही. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए.

मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सली ढेर

मुठभेड़ थमने के बाद घटनास्थल से दो वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद हुआ. सर्चिंग के दौरान एक एसएलआर, विस्फोटक के साथ दैनिक सामान बरामद किया गया. दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने दावा किया है कि मुठभेड़ में और भी नक्सलियों को गोली लगी है. गोली लगने के बाद भाग निकलने में नक्सली कामयाब हो गए. जवान मारे गए नक्सलियों का शव लेकर दंतेवाड़ा मुख्यालय पहुंच रहे हैं.


बीजापुर में दो वर्दीधारी नक्सली ढेर, 4 घंटे की फायरिंग के बाद थमी मुठभेड़, हथियार भी बरामद

जवानों में नहीं हुआ कोई हताहत

राहत की बात है कि मुठभेड़ में जवानों की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ है. इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है. बता दें कि एंटी नक्सल ऑपरेशन ने माओवादियों के छक्के छुड़ा दिये हैं. बस्तर के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों की टीम को लगातार सफलता मिल रही है. ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर बताये जा रहे हैं. एंटी नक्सल ऑपरेशन को केंद्र और राज्य सरकार का समर्थन प्राप्त है. शुक्रवार की सफलता से सुरक्षा बलों के हौैसले बुलंद हैं. 

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ केसबसे बड़े हॉस्पिटल का हाल बेहाल, 14 साल पहले लगे फायर सिस्टम के लिए अब तक नहीं मिला टेक्नीशियन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget