एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: 'बंद कमरों में हुई बातों की कुछ मर्यादा है' टीएस सिंहदेव के इस बयान पर अब BJP ने की ये मांग

Chhattisgarh News: संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पंगू है. इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं में आपसी लड़ाई का दौर चल रहा है. बाबा बार बार आंतरिक तकलीफ उजागर कर रहे हैं.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (T. S. Singh Deo) अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं. चाहे वो अपने पार्टी के सिस्टम की बात हो या फिर सरकार के अंदरखाने में हो रही गड़बड़ी की हो. वैसे लगातार अपनी ही सरकार और अपने नेताओं के बारे में कुछ भी बयान देने वाले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने अब बंद कमरे की बात सार्वजनिक करने की बात कही है. 

ये उस समय की बात है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी. उस समय के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और उस वक्त के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव समेत ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu) और चरण दास महंत (Charan Das Mahant) दिल्ली (Delhi) दरबार पहुंचे थे. यहां बंद कमरे में कुछ बात हुई थी. इस मामले में बीजेपी के सरगुजा संभाग प्रभारी ने  पूरी सरकार और सिंहदेव पर कटाक्ष किया है.

टीएस सिंहदेव ने क्या कहा
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार फिर अपने बयानों के को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया के सवाल पर मंत्री सिंहदेव जय और वीरू के बारे में कहते हैं, " जय-वीरू की ही बात नहीं थी. हम दो अलग-अलग जिम्मेदारी पर थे. एक पीसीसी अध्यक्ष थे और एक नेता प्रतिपक्ष थे. साथ ही हम सबका प्रयास था मिल जुलकर चुनाव लड़ें. मौजूदा समय मुख्यमंत्री अजीत जोगी थे. उस समय लगता था कि कांग्रेस में अलग-अलग जगहों पर अलग अलग आवाज उठ रही हैं. उन्होंने अलग पार्टी बनाई. उसके बाद शेष हम लोग जो  पार्टी में थे प्रयास किया और सफल भी हुए. सब साथ में आकर लड़े. उस समय आपको कुछ अलग आवाज सुनाई नहीं दी होगी. जय-वीरू ही नहीं थे. सब साथ थे और जब जब सब साथ मिलकर लड़ेंगे तो रिजल्ट अच्छा ही आएगा."

सिंहदेव बोले- बंद कमरों में हुई बातों की कुछ मर्यादा
सिंहदेव आगे बताते हैं कि बंद कमरों में हुई बातों की कुछ मर्यादा हैं.  मैं उनका पालन कर रहा हूं, लेकिन इतनी बात हो गई हैं की मुझे भी लगता हैं कि लोगों तक वो भी बात बता दूं. अमूमन मैं उस विचार का हूं की जितना पारदर्शिता रहे उतना अच्छा है. इसीलिए मुझे कई बार सावधानी भी बरतनी पड़ती हैं. कई बार कहा जाता है आप ज्यादा बोल जाते हो. कई बार यहां तक भी बोला जाता हैं की मीडिया के सामने आप मत बोला करो. लेकिन मेरा जो स्वभाव हैं वो यही है की यथासंभव जितनी बातें लोगों तक आ रही हैं, उनके बारे में साझा कर लें तो बेहतर हो. राजनीतिक मसला हैं. अभी तक हाईकमान से इस बारे में कोई ऐसी कोई बात नहीं आई है. मुझे कुछ कहना उचित नहीं लगता हैं. लेकिन जीवन काल में कभी कभी न उस बात को लोगों से शेयर करूंगा.

बीजेपी ने किया कटाक्ष
 एबीपी न्यूज ने बीजेपी के सरगुजा संभाग प्रभारी और वरिष्ठ बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव से जब इस बात के मायने पूछे तो उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव बहुत आगे पीछे मत करें. छिपा छिपाई का खेल मत खेलें. दिमाग और शरीर को तकलीफ ना दें. बंद कमरे की बात का खुलासा करें. इसके अलावा श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसके संकेत बाबा ने दिए हैं. कांग्रेस में पद और बर्चस्व की लड़ाई हो रही है. आपसी लड़ाई के कारण 6 महीने में बहुत से खुलासे होने वाले हैं. 

साथ ही संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पंगू है. इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं में आपसी लड़ाई का दौर चल रहा है. बाबा बार बार आंतरिक तकलीफ उजागर कर रहे हैं. कांग्रेस इसी आपसी लड़ाई में इस बार निपट जाएगी.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में मची होड़, अंबिकापुर में सामने आए बीजेपी के कई दावेदार, ऐसे कर रहे प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget