एक्सप्लोरर

Bhanupratappur Bypoll: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटर्स ने चौंकाया, पिछले चुनाव के मुकाबले हुई रिकॉर्ड वोटिंग

Bhanupratappur By-Election: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटिंग का जबरदस्त रुझान देखने को मिला. 80 साल से भी ज्यादा उम्र के बुजुर्गों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान केंद्रों लंबी लाइन देखी गई.

Bhanupratappur By-Election 2022: कांकेर (Kanker) जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव (Bhanupratappur Assembly By Poll) में बंपर वोटिंग हुई. मतदाताओं ने पिछले विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण मतदाताओं में भी उपचुनाव का जबरदस्त उत्साह था. कड़कड़ाती ठंड के बावजूद मतदाता सुबह 7 बजे से वोट डालने मतदान केंद्र पर लाइन में लग गए. अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर भी सुबह 7 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए. सुबह से मतदाताओं में वोटिंग का रुझान देखने को मिला. 80 साल से भी अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदान केंद्र पर मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे.

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ भानुप्रतापपुर उपचुनाव

प्रशासन ने बुजुर्गों की सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर का इंतजाम किया था. जरूरी सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त थी. 256 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ. चुनाव संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टी की वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में 71.74 प्रतिशत मतदान हुआ है. महिला मतदाताओं का प्रतिशत 70.31 फीसद रहा और 73.25 फीसद पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले. चुनाव में खड़े हुए सभी 7 प्रत्याशियों ने भी मतदान किया.


Bhanupratappur Bypoll: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटर्स ने चौंकाया, पिछले चुनाव के मुकाबले हुई रिकॉर्ड वोटिंग

मतदाताओं ने पिछले चुनाव का तोड़ा रिकॉर्ड

पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 66 फीसद रहा था. इस बार के चुनाव में कुल मतदान का प्रतिशत 71.74 है. संवेदनशील मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती से नक्सलियों ने अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दिया. हालांकि शुरुआती दौर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 3 मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराबी की जानकारी मिली, लेकिन तुरंत पर्यवेक्षकों की टीम ने खराब मशीनों को ठीक करा लिया. जानकारी के मुताबिक किसी भी मतदान केंद्र से फर्जी वोटिंग की शिकायत नहीं मिली और ना ही वाद विवाद की स्थिति पैदा हुई.


Bhanupratappur Bypoll: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटर्स ने चौंकाया, पिछले चुनाव के मुकाबले हुई रिकॉर्ड वोटिंग

Chhattisgarh: सर्व आदिवासी समाज ने CM बघेल से की मुलाकात, 32% आरक्षण देने पर जताया आभार

कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा. जिला निर्वाचन अधिकारी और कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि मतदान कर्मियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. मतदान के बाद सभी ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रात 11 बजे तक सभी पोलिंग पार्टी के वापस लौट जाने की उम्मीद है. वोटों की गिनती के बाद भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नतीजे गुरुवार 8 दिसंबर को आएंगे. तब तक स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के सहयोग से भानुप्रतापपुर उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget