एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: उत्तरी छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतेजार जल्द होगा खत्म, मौसम विभाग ने कब जताई बारिश की संभावना?

Monsoon in Surguja: सरगुजा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में प्री मानसून बारिश से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है. मानसून के दस्तक से स्थानीय किसानों में खाद- बीज को लेकर आपाधापी बढ़ गई है.

Surguja News: उत्तर छत्तीसगढ़ (North Chhattisgarh) के सरगुजा (Surguja) सहित दूसरे क्षेत्रों में मानसून (Monsoon) के लिए किसानों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक मौसमी परिस्थितियां अनुकूल हैं, जिससे सरगुजा में 24 से 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है. मौजूदा समय में मानसून के आगे बढ़ने की गतिविधि तेज होने के साथ ही हवाओं की रफ्तार भी बढ़ी है और स्थानीय प्रभाव प्रबल होने से कहीं-कहीं तेज  गरज चमक के साथ प्री मानसून बारिश हो रही है. वहीं सरगुजा के मैनपाट इलाके में गुरुवार को झमाझम बारिश दर्ज की गई. 

मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट ने बताया कि 22 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून में दोबार तेजी देखने को मिली है. गुरूवार (22 जून) को मानसून तेलंगाना के कुछ हिस्सों, सम्पूर्ण आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओड़िसा के कुछ हिस्सों के साथ पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है. ये भारत के उत्तर- पूर्वी छोर से शुक्रवार (23 जून) को गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड की तरफ आगे बढ़ रहा है. शुक्रवार (23 जून) मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, खम्मन, मलकानगिरी, परालखमुंडी, हल्दिया, बोकारो, पटना और रक्सौल से गुजर रहा है.

अगले 2 से 3 दिनों के अंतराल में मानसून की प्रायद्वीपीय भारत के कुछ और हिस्सों सहित ओड़ीसा, गांगेय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों तक पहुंचने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के कुछ हिस्सों में बुधवार (21 जून) की रात बारिश हुई थी, जबकि मैनपाट सहित कई इलाकों में गुरुवार (22 जून) को प्री मानसून बारिश से  मौसम खुशगवार हो गया. 

मैनपाट में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश

मानसून के आहट के बीच सरगुजा के प्रमुख पर्यटन केन्द्र मैनपाट में गुरुवार को दोपहर के बाद झमाझम प्री मानसून बारिश हुई. अपरान्ह तीन बजे के बाद दो बार बारिश हुई, जिसमें पहली बार चार से पांच मिनट हल्की बौछार रही, जबकि आधे घंटे बाद झमाझम बारिश हुई और सड़क, आंगन और गड्ढों में लबालब पानी भर गया. गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ भीषण गर्मी का सामना कर रहे मैनपाटवासी बारिश में खुशी से झूम उठे, बारिश से तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशगवार हो गया. 

हवा की गति बढ़ने से मौसम हुआ सुहाना 

प्री मानसून की गतिविधि के साथ हवा की रफ्तार में तेजी आने और कहीं- कहीं बारिश होने से हवा में ठंडक आई है, जिससे 40 से 41 डिग्री झुलसाने वाली गर्मी से सरगुजा के लोगों ने राहत की सांस ली. शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और बादलों का घनत्व बढ़ने के साथ ही मौसम सुहाना हो गया.

खाद, बीज के लिए किसानों में मची आपाधापी 

मानसून के लिए मौसम विभाग के द्वारा अनुकूल परिस्थितियां बताए जाने पर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है. आम तौर पर 15 जून तक सरगुजा में मानसून पहुंच जाता है, मगर इस बार अभी तक मानसून सात दिन का विलंब हो चुका है. मानसून की संभावना बढ़ने के साथ किसानों की खेतों और खाद- बीज की दुकानों में चहल-पहल बढ़ी है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से थम गईं बेटी की सांसें, देखता रह गया पिता, फरार डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget