एक्सप्लोरर

Surguja: स्टॉपर हटा वन-वे में घुस रहे वाहन, सड़कों पर बिछ गई दुकान, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में इन दिनों आम लोगों को सड़क से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसकी वजह सड़कों पर हो रहा अतिक्रमण है.

Surguja News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर (Ambikapur) में पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने के नाम पर प्रमुख व्यवसायिक मार्गों को वन-वे घोषित तो कर दिया लेकिन इसका पालन कराने के बजाए मूकदर्शक बने रहने से इन मार्गों की जाम की समस्या पहले के समान ही जारी है. जोड़ापीपल से लेकर गुदरी चौक होते थाना चौक तक हर रोज जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. इसी तरह प्रमुख संगम चौक में भी बार-बार जाम लगने से लोग परेशान हो रहे हैं. जिन मार्गों को वन-वे घोषित किया गया है उन मार्गो में अभी भी बेरोकटोक बेतरतीब ढंग से खड़ी होने वाली चार पहिया वाहन जाम का  कारण बन रहे हैं. 

इन वाहनों को हटाने के बजाए यातायातकर्मी चौक-चौराहों में गप्पे हांकते या मोबाइल ताकते नजर आते हैं. गुदरी चौक, संगम चौक के अलावा ब्रह्म मंदिर चौक में भी रोज जाम की स्थिति बन रही है. जाम लगने के चलते जरूरी काम के लिए जाने वाले लोग भी फंस रहते हैं. ऐसी स्थिति में नागरिकों की चिंता इस बात को लेकर भी बढ़ रही है कि  एम्बुलेंस और दमकल वाहन कैसे उनके मोहल्ले तक आ पाएंगे.

स्टॉपर हटा वन-वे में घुस रही चार पहिया वाहन
अम्बिकापुर शहर के होटल देव चौराहा से महामाया चौक, अग्रसेन चौक से महामाया चौक की ओर, ब्रह्म मंदिर चौराहा से संगम चौक की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए इन मार्गों को वन-वे घोषित किया गया है. इसके पालन के लिए चौराहों में स्टॉपर लगाने के साथ ही यातायात कर्मियों की तैनाती भी की गई है लेकिन चार पहिया चालक स्टॉपर को हटा वन-वे का उलंघन करते हुए मार्गों में प्रवेश कर रहे हैं.

इन वाहनों पर कभी नहीं होती कार्रवाई
शहर के प्रमुख व्यवसायिक मार्गों और भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा सड़क पर ही वाहनों को खड़ी कर खरीदारी की जाती है. इन वाहनों पर कार्रवाई करने में यातायात कर्मियों के पसीने छूटते हैं. प्रभावशाली लोगों की बेतरतीब वाहनें अक्सर जाम का कारण बनती हैं. आम लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

दुकानों का सामान निकाल रहे फुटपाथ तक
शहर के देवीगंज रोड, ब्रम्हरोड, सदररोड, पुराना बस स्टैंड, स्कूलरोड, जोड़ापीपल मार्ग, नवापारा, जिला चिकित्सालय मार्ग सहित अन्य प्रमुख मार्गों में अधिकांश व्यवसायियों के द्वारा दुकानों का सामान फुटपाथ पर निकाला जाता है. जिससे दुकान में पहुंचने वाले ग्राहकों को दो पहिया वाहन भी खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल पाता है और सड़क पर वाहनों को खड़ा किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है.

अब सख्ती से निपटा जाएगा 
इस संबंध में सरगुजा एसपी सुनील शर्मा ने एबीपी न्यूज से कहा कि, शहर में वन-वे प्रणाली का सख्ती से पालन कराया जाएगा. आज शाम से ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. यातायात विभाग की मीटिंग ली गई है, इसमें सभी अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए है. एक-दो महीने तक प्रेमपूर्वक समझाया गया लेकिन अब यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Surajpur: कागजों पर सिमट कर रह गया रोका-छेका अभियान, सड़कों पर बैठ जुगाली कर रहे मवेशी, रोज हो रहीं दुर्घटनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget