एक्सप्लोरर

Surguja News: सरगुजा संभाग में अपराधियों के हौसले बुलंद, रेप और गैंगरेप की घटनाएं बढ़ीं

Chhattisgarh: सरगुजा संभाग में रेप और गैंगरेप के मामलों का ग्राफ काफी बढ़ गया है. लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. दो महीने में अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं.

Surguja Crime News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रेप और गैंगरेप के मामलों का ग्राफ बढ़ा है. जिससे अपराधियों के मन में पुलिसिया दहशत पर सवाल उठने लगा है. हाल ही में सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में रेप, गैंगरेप की घटनाएं हुई है. हालांकि इन मामलों में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ऐसी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. आए दिन रेप के मामले सामने आ रहे हैं. जिसके बाद अब कई संगठन और राजनीतिक दल ऐसी वारदातों को रोकने की पुलिस से मांग कर रहे हैं.

अब तक सामने आ चुके हैं कई मामले

दरअसल बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग बालिका अपने पिता के साथ शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गई थी. उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई. दोनों मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Bastar News: इस स्टील प्लांट को निजी हाथों में नहीं सौंपने देगी राज्य सरकार, जानें सीएम भूपेश बघेल ने क्या कहा?

14 वर्षीय बालिका के साथ भी हुआ था गैंगरेप

वहीं जशपुर में दुलदुला थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने रिश्तेदार के यहां गई थी. जहां उसके साथ दो लड़कों ने गैंगरेप किया. पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की एक विवाहित महिला अपने घर में काम कर रही थी. जिसे आरोपी अपने साथ उठाकर ले गया और रेप किया. इसके अलावा बगीचा थाना क्षेत्र में एक दंपति शादी समारोह से लौट रहे थे तो तीन युवकों ने महिला के पति से मारपीट की और महिला के साथ गैंगरेप किया.

पिछले दो महीने के अंदर हुई इतनी घटनाएं

सूरजपुर जिले में जयनगर थाना की पुलिस ने रेप के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 7 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई. इसके अलावा सरगुजा जिले में हाल ही में मणिपुर चौकी क्षेत्र में गैंगरेप की घटना हुई है. जिसमें एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. फिर मणिपुर चौकी के समीप ही एक नाबालिग बालिका की अर्धनग्न लाश बरामद हुई. जिसकी रेप के बाद हत्या की गई थी. ये सभी घटनाएं पिछले दो महीने के अंदर हुई है.

बीजेपी ने की ये मांग

इधर सरगुजा में लगातार घट रही रेप की गंभीर घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरगुजा बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा एसपी भावना गुप्ता से मुलाकात कर पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की मांग की है. बीजेपी जिलाध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिसिंग को लेकर सरगुजा एसपी से मुलाकात किया है.

Mother Killed Son: बेटे की बुरी नीयत से परेशान होकर मां ने उठाया खौफनाक कदम, कर डाला ये कांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget