एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: अम्बिकापुर एयरपोर्ट का डेवलपमेंट वर्क अंतिम चरण में, जानें कब पूरा होगा सरगुजा संभाग के लोगों का सपना

Ambikapur Airport: सरगुजा के कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि मां महामाया एयरपोर्ट, अम्बिकापुर में ट्रायल के लिए अधिकृत रूप से कोई सूचना नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया की खबरों को अपुष्ट बताया है.

Ambikapur Airport News: हवाई सेवा की सुविधा का सरगुजा संभाग (Surguja Division) के लोगों का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर (Ambikapur) के मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा का उन्नयन कार्य अंतिम चरण में है. यहां पर प्लेन संचालन के योग्य रनवे का निर्माण हो चुका है. इसके साथ ही प्लेन लैंडिंग और उड़ान का ट्रायल अब कभी भी हो सकता है.

हालांकि, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Amarjit Bhagat) ने निरीक्षण के लिए 11 अप्रैल के बाद की तिथि बताई है. लेकिन, सरगुजा के कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि न तो अभी कोई तिथि तय हुई है और न ही नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा कोई जानकारी दी गई है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने हवाई अड्डे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है. 

लंबे समय से की जा रही थी मांग
गौरतलब है कि मौजूदा समय में सरगुजा सहित समूचा संभाग सफर के लिए सड़क मार्ग पर ही निर्भर है. यहां पर लंबे समय से अम्बिकापुर से सीधी हवाई सेवा की मांग की जा रही है. यहां के लोग अब तक हवाई सेवा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर हैं. पिछले दो साल से हवाई अड्डे के उन्नयन का काम चल रहा था. लेकिन, काम की धीमी गति के चलते लोग हवाई सेवा को लेकर आशंकित थे. पिछले एक साल से हवाई अड्डे का निरीक्षण करने की भी होड़ मची हुई है. अब ट्रायल की तैयारी की खबरों से लोग उत्साहित हैं. 

काम में आई तेजी
पिछले चार-पांच महीनों से अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा के उन्नयन कार्य में तेजी आई है. सरगुजा के कलेक्टर कुंदन कुमार भी लगातार इसका निरीक्षण कर रहे हैं. बैठक में समय सीमा के भीतर शीघ्र निर्माण के लिए निर्देश भी दिए जा रहे हैं. कलेक्टर के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा 3-सी श्रेणी मानक को पूर्ण करने के लिए निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि हवाई सेवा शुरू होना सरगुजा संभाग के लिए बड़ी उपलब्धी होगी.

खाद्य मंत्री ने किया निरीक्षण
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने फिनिशिंग कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा रनवे का फिक्सन टेस्ट अगले दो-तीन दिनों में प्रस्तावित है. इसमें रनवे की मजबूती की टेस्ट की जाएगी. उसके कुछ दिन बाद रनवे पर लैंडिंग और टेक ऑफ का भी ट्रायल संभावित है.

जानें क्या बोले सरगुजा के कलेक्टर 
सरगुजा के कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि मां महामाया एयरपोर्ट, अम्बिकापुर में ट्रायल के लिए अधिकृत रूप से अभी तक कोई औपचारिक सूचना नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह चल रहीं खबरों को अपुष्ट बताया है. उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में एयरपोर्ट के उन्नयन का कार्य अंतिम चरणों में है. शीघ्र ही हवाई अड्डा प्लेन के संचालन के योग्य तैयार हो जाएगा. वे लगातार निर्माण कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा कर रहे हैं.

दो दिनों में उड़ान लायक हो जाएगा रनवे
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता बेदिया ने बताया कि मां महामाया एयरपोर्ट, अम्बिकापुर की लम्बाई 1900 सौ मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है. मौजूदा समय में रनवे का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है. पेंटिंग, मार्किंग और फिनिशिंग का काम चल रहा है. दो दिनों में यह कार्य पूर्ण होने के साथ ही एयरपोर्ट विमान सेवा संचालन के योग्य तैयार हो जाएगा. उन्होंने बताया कि टैक्सी-वे, एप्रोन, टर्मिनल, एटीसी भवन का निर्माण भी पूरा हो चुका है.

48 करोड़ में हो रहा उन्नयन
अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा में पहले 32 सीटर प्लेन संचालन की योजना थी, जिसे 3सी श्रेणी में करते हुए 72 सीटर प्लेन संचालन के लिए उन्नवन कार्य के लिए 48 करोड़ की अनुमति मिली थी. कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा एयरपोर्ट परिसर को चारों ओर से आहाते से घेरने के साथ ही अन्य निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं. 

डीजीसीए को सौंपे गए दस्तावेज
बताया जा रहा है कि अम्बिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा के उन्नयन का कार्य अंतिम चरणों में होने के साथ ही लाइसेंस के लिए डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन) को दस्तावेज सौंप दिए गए हैं. लेकिन, डीजीसीए के द्वारा एयरपोर्ट मानक पर खरा उतर रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए परीक्षण की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है. जानकारी हो कि डीजीसीए नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में नियामक संस्था है, जो मुख्य रूप से सुरक्षा जैसे मुद्दों को संभालती है.

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: सुकमा में नक्सलियों ने पुलिस पर लगाया 4 गांवों में ड्रोन से बमबारी का आरोप, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget