एक्सप्लोरर

Surajpur News: शख्स ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया मकान, ग्राम पंचायत ने की खाद्य मंत्री और प्रशासन से शिकायत

Surajpur News: बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग के किनारे एक व्यक्ति ने शासकीय भूमि पर कब्ज़ा कर मकान बनाया है. जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत द्वारा खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित प्रशासन से की गई है.

Surajpur News: सूरजपुर जनपद क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है. दरअसल, बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग के किनारे एक व्यक्ति ने शासकीय भूमि पर कब्ज़ा कर मकान बनाया है. जिसकी शिकायत संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा धान खरीदी केंद्र निरीक्षण पर आए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित प्रशासन से की गई है.

बावजूद इसके अब तक अवैध कब्जा हटाने में प्रशासन ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. जिसके बाद अब अन्य लोग भी शासकीय भूमि पर कब्ज़ा जमाने की जुगाड़ में लगे है. दूसरे मामले में शिवनंदन नाम के शख्स ने स्कूल परिसर के शासकीय भूमि पर झोपड़ीनुमा छोटा सा मकान बनाया है, जो 4 साल पहले भी शासकीय भूमि पर कब्ज़ा कर बना लिया था. उक्त मकान को तत्कालीन सूरजपुर तहसीलदार नंदजी पाण्डेय ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से जमींदोज कर दिया था, लेकिन उक्त शख्स ने फिर से सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर छोटा सा मकान बना लिया गया है. जिसको देखकर अन्य लोग भी बहती गंगा में हाथ धोने की फ़िराक में है.

स्कूल परिसर की भूमि पर कब्ज़ा

दरअसल, मामला सूरजपुर जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम रामनगर का है. जहां के हाईस्कूल ग्राउंड परिसर में पंचायत के प्रस्ताव पर मिनी स्टेडियम और अहाता निर्माण किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ स्टेडियम के अगल-बगल में खाली पड़ी ज़मीन को बेरोजगार युवाओं के लिए व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए आवंटित किया गया है. लेकिन उक्त भूमि पर कब्ज़ा करने का सिलसिला जारी है. गांव के ही शिवनंदन नाम के शख्स ने एक छोटा सा मकान बना लिया है. जिसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, और अब अन्य लोग भी अगल-बगल की ज़मीन पर कब्ज़ा जमाने की कोशिश में लगे है. ग्राम पंचायत शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा को लेकर चिंतित है, और मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही जा है.

4 साल पहले चला था प्रशासन का बुलडोजर

ग़ौरतलब है कि रामनगर हाई स्कूल ग्राउंड परिसर की भूमि पर कुछ साल पहले शिवनंदन, फलेश्वर और गोरेलाल नाम के व्यक्ति मकान बना लिया था. जिसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन से की गई. तब तत्कालीन सूरजपुर तहसीलदार नंदजी पाण्डेय ने तीनों के मकान को बुल्डोजर से जमीदोंज कर दिया था. कार्रवाई के कुछ दिन बाद स्कूल परिसर के शासकीय भूमि पर मिनी स्टेडियम और अहाता निर्माण किया गया है, और स्टेडियम के बगल में रोड किनारे कुछ ज़मीन खाली पड़ी है. जिसपर इन दिनों कब्ज़ा जमाने की होड़ लगी है, जबकि उक्त ज़मीन को व्यवसायिक परिसर बनाने के लिए आवंटित किया गया है.

7 दिन के अंदर होगी कार्रवाई

सूरजपुर तहसीलदार प्रतीक जायसवाल ने एबीपी न्यूज़ से कहा 'शासकीय भूमि पर कब्ज़ा किए जाने की जानकारी मिली है, 7 दिवस के अंदर उनपर कार्रवाई की जाएगी.'

ये भी पढ़ें-

Bihar News: शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा सिवान, देखते ही लिपटकर रोने लगी बेटी

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के शुरू हुए हो गए 19 साल, पहली स्वदेशी i- ATS टेक्नोलॉजी का फील्ड ट्रायल शुरू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget