एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: सूरजपुर में नहीं थम रहा जंगली हाथियों का उत्पात, तोड़े ग्रामिणों के मकान, फसल भी कर रहे बर्बाद

Surajpur News: सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में हाथियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. क्षेत्र में आए दिन हाथियों का दल विचरण करने के साथ हिरायशी क्षेत्रों में पहुंच जाता है.

Surajpur Elephant Rampage: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले के दूरस्थ पहाड़ी और वनांचल क्षेत्र चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कई महीनों से यहां बहरादेव नामक हाथी का दल सक्रिय है. ये दल क्षेत्र में विचरण करते हुए लगातार लोगों के घरों को ढहाने के साथ-साथ उनके फसलों को क्षति पहुंचा रहा है. इससे लोगों में दहशत और भय का वातावरण बना हुआ है. लोग रतजगा करने को मजबूर हैं. साल 2023 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को बहरादेव हाथी के नौ सदस्यीय दल ने मोहरसोप गांव में धावा बोल दिया.

इस नौ हाथियों के दल ने गांव में धावा बोलकर यहां तीन ग्रामीण बुधलाल पंडो, नान्हू पंडो और छोटेलाल साहू के घर को ढहा दिया और उनके घरों में रखा अनाज चट कर गया. हाथियों द्वारा ग्रामीणों का घर ढहाये जाने से वो बेघर हो गए हैं. अब इस ठंड के मौसम में उनके पास सिर छिपाने की भी जगह नहीं है. दूसरी ओर गांव में हाथियों के आतंक की खबर मिलते ही वन विभाग का मैदानी अमला गांव पहुंचा. वन विभाग का अमला अब क्षति का आंकलन कर मुआवजा बना रहा है. 

चांदनी-बिहारपुर में हाथियों का उत्पात
गौरतलब है कि चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में हाथियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. क्षेत्र में आए दिन हाथियों का दल विचरण करने के साथ हिरायशी क्षेत्रों में पहुंच जाता है. इतना ही हाथियों का दल ग्रामीणों के घरों को ढहा देता है और वहां रखे आनाजों का खा जाता है. इसके साथ ही ये उत्पाती हाथी किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को भी खाकर और रौंद कर उसको नुकसान पहुंचाते हैं. इससे किसानों को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती है.

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वनपरिक्षेत्र बिहारपुर में जंगली हाथियों के उत्पात से मुक्ति दिलाने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और वन विभाग का मैदानी अमला गंभीर नहीं है. वन विभाग का मैदानी अमला उन्हें हाथियों के उत्पात से मुक्ति दिलाने में नाकाम साबित हो रहा है. इस कारण उन्हें हाथियों के उत्पात से मुक्ति नहीं मिल पा रही है. बहरहाल वन विभाग का मैदानी अमला क्षति का आंकलन कर मुआवजा बनाने में लगा है. साथ ही वो ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने और उनसे छेड़खानी न करने को लेकर भी समझा रहा है.

हाथियों को खदेड़ने नई तकनीक का ले रहे सहारा ग्रामीण
वहीं हाथियों को रिहायशी क्षेत्र से दूर रखने और जंगल की ओर खदेड़ने के लिए ग्रामीण अब नई तकनीक का सहारा ले रहे हैं. ग्रामीण अब ट्रैक्टर वाहन का सायलेंसर खोल उसके आवाज से हाथियों को भगा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अब पटाखे के शोर से भी नहीं भागते हैं, इसलिए उन्हें अब इस नई तकनीक का सहारा लेना पड़ रहा है. ये तकनीक कारगर भी साबित हो रही है. सायलेंसर की आवाज से हाथी डरते हैं और दूर जंगल की ओर भाग खड़े होते हैं.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय होगा नए भवन में शिफ्ट, 20 नए विषयों को भी मिलेगी मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget