एक्सप्लोरर

सुकमा में प्रधान आरक्षक की धारदार हथियार से हत्या, बम धमाके में घायल हुए ग्रामीण

Sukma Solder Murder: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक प्रधान आरक्षक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. उनका शव गादीरास अस्पताल के पीछे मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Sukma Jawan Ki Hatya: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ सोढ़ी लक्ष्मण की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है, सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है, यह घटना सुकमा जिले के गादीरास थाना  क्षेत्र में की गई है.

बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक की हत्या कर उनके शव को गादीरास अस्पताल के पीछे फेंक दिया गया था, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गादीरास  पुलिस की टीम ने सोमवार की सुबह प्रधान आरक्षक के शव को  बरामद कर लिया है, हालांकि हत्या किसने की है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है.

हत्या करने वाले लोगों की नहीं हो सकी है पुष्टि
सुकमा पुलिस इसे नक्सली वारदात और आपसी रंजिश इन दोनों  एंगल से मामले की जांच कर रही है, इधर प्रधान आरक्षक का शव बरामद करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं पुलिस घटनास्थल में लगातार निरीक्षण कर इस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल अब तक प्रधान आरक्षक की किस वजह से और किन लोगों ने हत्या की है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

प्रेशर आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण
वहीं दूसरी घटना बस्तर  संभाग के बीजापुर जिले में हुई है, जहां प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण का एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को सीआरपीएफ के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसका इलाज जारी है, बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपने निजी ट्रैक्टर से दूसरे गांव काम करने जा रहा था, और इसी दौरान  बीच रास्ते में शौच करने के लिए सड़क किनारे गया, जहां नक्सलियों की लगाई गई प्रेशर आईईडी के चपेट में ग्रामीण का पैर आ गया जिससे जोरदार धमाका हुआ.

ग्रामीण हो गए बुरी तरह से घायल
इस धमाके से  ग्रामीण के एक पैर के चिथड़े उड़ गए, घायल ग्रामीण का नाम माड़वी नंदा बताया जा रहा है जो कि जिले के ही छुटवाई गांव के स्कूल पारा का रहने वाला है, वह अपनी ट्रैक्टर लेकर काम के सिलसिले में पास के ही किसी गांव में जा रहा था और इस दौरान नक्सलियों के लगाई गई आईईडी की चपेट में आकर ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया. इधर धमाके की आवाज सुन सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे जवान मौके पर पहुंचे और घायल ग्रामीण को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया.

जारी रखा गया है सर्च अभियान
फिलहाल घायल ग्रामीण का इलाज जारी है और लगातार इस इलाके में जवानों के द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है, सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से इलाके में बम लगा रखा है, और जवानों के साथ-साथ लगातार ग्रामीण भी नक्सलियों की इस कायराना करतूत के चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो रहे हैं, फिलहाल इलाके में लगातार BDS की टीम द्वारा सर्च अभियान जारी रखा गया है.

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर के स्पोर्ट्स सेंटर और होटल में लगी भीषण आग, कई घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget