एक्सप्लोरर

सुकमा में कोबरा बटालियन पर अटैक करने वाले 6 नक्सली गिरफ्तार, हमले में शहीद हुए थे 2 जवान

Naxal arrested In Sukma: सुकमा में कोबरा बटालियन के जवानों को अपना शिकार बनाने वाले नक्सली संगठन के छह सद्स्यों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पास से विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती 23 जून को सिलगेर और टेकलगुडेम में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के वाहन को नक्सलियों ने निशाना बनाया था. अर्धसैनिक बलों के जवानों ने कार्रवाई करते हुए छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी नक्सलियों ने वारादात को अंजाम देने का जुर्म भी कबूल किया है. इसके साथ ही इन नक्सलियों से विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है.

जगरगुंडा के रहने वाले हैं सभी नक्सली
अर्धसैनिक बलों ने जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है वो सब जगरगुंडा के रहने वाले हैं. ये सभी नक्सली 23 जून को अपने अन्य साथियों के साथ सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के ट्रक को ब्लास्ट कर उड़ाने की साजिश में शामिल रहे हैं. इस घटना में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 2 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद से ही पुलिस एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रही थी और इसी दौरान सादी वेशभूषा में जंगल की घूम रहे 6 नक्सलियों को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया.

फरार नक्सलियों के तलाश में जुटी पुलिस
सुकमा एडिशनल एसपी आकाश राव ने बताया कि 23 जून को हुए विस्फोट की घटना के बाद लगातार पुलिस के जवानों ने गश्ती बढ़ा दी थी. सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और सुकमा पुलिस के डीआरजी जवानों के द्वारा लगातार इस इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान तिमापुरम और टेकलगुडेम के बीच सादी वेशभूषा में हाथों में थैली लिए कुछ संदिग्ध लोग जवानों को अपनी ओर आते हुए देख भागने और छुपने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया.

नक्सलियों की थैली से विस्फोटक पदार्थ बरामद
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए नक्सलियों ने बताया कि वो सब जगरगुंडा के रहने वाले हैं. वे सभी नक्सली संगठन में जनमलिशिया के पद पर काम करते हैं. जवानों ने जब उनकी थैली की तलाश ली तो उससे 225 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, डेटोनेटर,पेंसिल सेल, नक्सली साहित्य जिलेटिन रॉड और नक्सली साहित्य बरामद किए गए. विस्फोटक पदार्थ रखे जाने के संबंध में जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इन सामानों को रखने की बात कही. साथ ही बताया कि वो 23 जून को जगरगुंडा थाना क्षेत्र के सिलगेर में सुरक्षा बलों के ट्रक पर हमला करने वालों में शामिल थे. 

अर्धसैनिक बलों द्वारा गिरफ्तार किए गए नक्सलियों ने हमले में शामिल अन्य नक्सलियों को जानकारी भी दी है. अब अर्धसैनिक बल के जवान अन्य नक्सलियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं. इन नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुंडा में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बदलेगी तस्वीर! नक्सलगढ़ में 20 साल बाद बजी स्कूल की घंटी, इस साल 24 बंद और 32 नए स्कूल खोले गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget