एक्सप्लोरर

सुकमा एनकाउंटर में नक्सलियों पर कसा जा रहा शिकंजा, 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर भी ढेर

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर नक्सली जगदीश उर्फ बुधरा पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था. यह सुकमा जिले के पिट्टेडब्बा गांव का रहने वाला है.

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में 17 नक्सली मारे गये हैं, जिसमें से एक माओवादी संगठन का बड़ा लीडर भी ढेर हो गया है. इसकी पहचान जगदीश उर्फ बुधरा, SZC (स्टेट जोनल कमेटी) मेंबर के तौर पर हुई है. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर नक्सली जगदीश पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

यह सुकमा जिले के कूकानार थाना क्षेत्र के ग्राम पिट्टेडब्बा का निवासी है. इसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है. जगदीश दरभा डिवीजन का इंचार्ज था. प्रमुख रूप से झीरम हत्या कांड में शामिल था. जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में सुकमा जिले के अरणपुर में DRG के जवानों के शहीद होने वाली घटना में भी शामिल रहा. उधर, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने नक्सलियों के मारे जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

'सुरक्षाबल के जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे'

अभी तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. मैं सुरक्षाबल के जवानों को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, उनके साहस को नमन करता हूं. 15 महीने की हमारी सरकार में सुरक्षाबल के जवान बहुत ही मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं.''

अमित शाह का संकल्प पूरा होगा- विष्णु देव साय

उन्होंने आगे कहा, ''सभी को मालूम है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह जी 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करना चाहते हैं. नक्सलियों की सबसे बड़ी संख्या हमारे प्रदेश में ही है लेकिन डबल इंजन की सरकार के कारण बहुत ही मजबूती के साथ हमलोग नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं. हमको पूरा विश्वास है कि उनका संकल्प जरूर पूरा होगा.''

बता दें कि सुकमा जिले के केरलापाल इलाके में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान 28 मार्च से जारी है, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ज्वाइंट टीम ने नक्सलवादियों की उपस्थिति की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया. 29 मार्च को सुबह 8 बजे से नक्सलवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है. 

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, जिनमें एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, पॉइंट 303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक पदार्थ शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget