एक्सप्लोरर

Sukma Encounter: सुकमा में सुबह से मुठभेड़ जारी, रुक-रुककर हो रही फायरिंग, 2 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. यहां डीआरजी और कोबरा बटालियन के अभियान के दौरान नक्सली मारे गए हैं.

Chhattisgarh Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है. शनिवार सुबह से सुकमा जिले में मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है. जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर डीआरजी और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम तलाशी के लिए निकली थी.

सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ हो रही है. सुरक्षा बल मौके पर सघन तलाश भी कर रहे हैं. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है. 

बीजापुर में ही नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों के काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें 8 जवान शहीद हो गए थे. और एक ड्राइवर की भी मौत हो गई थी. इसके बाद सघन कार्रवाई शुरू की गई. फरवरी के महीने में बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था जिसमें कई नक्सली मारे गए थे जबकि कईयों ने सरेंडर कर दिया था. इनमें इनामी नक्सली भी शामिल थे. 

फरवरी में मारे गए थे 31 नक्सली

बीजापुर के मद्देड़ और फरसेगढ़ पुलिस थाा क्षेत्रों की सीमा पर चलाए गए अभियान में 31 नक्सलियों को मारा गया था जिनमें 11 महिलाएं भी थीं. मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए थे. इन नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले थे. यह एनकाउंटर 12 घंटे तक चला था. मौके पर 50 नक्सली मौजूद थे. 

नक्सलवाद को 2026 तक समाप्त करने का लक्ष्य

बता दें कि केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बयान में कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार बस्तर के चार जिलों को छोड़कर पूरे देश में नक्सलवाद को समाप्त करने में सफल रही है. नक्सलवाद की अंतिम विदाई देने के लिए 31 मार्च 2026 की तारीख तय की गई है. हम उससे पहले ही नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे. 

ये भी पढ़ें- 'मैं भारत की सांप्रदायिकता और...', बिलासपुर की मेयर ने ऐसा क्या बोल दिया कि दोबारा लेनी पड़ी शपथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget