एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में इस यूनिवर्सिटी की परीक्षा अचानक हुई रद्द, बीकॉम के छात्र परेशान

Examination Cancel: एक अप्रैल को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के छात्र दिन भर परेशान रहे. परीक्षा हॉल में बैठे छात्रों को अचानक सूचना मिली कि बीकॉम की परीक्षा रद्द कर दी गयी है.

Chhattisgarh News: सरगुजा में संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय (Sarguja Sant Gahira Guru Vishwavidyalaya) की परीक्षा अचानक रद्द होने से हड़कंप मच गया. एक अप्रैल को बीकॉम अंतिम वर्ष की मैनेजमेंट एकाउंटेंट विषय की परीक्षा थी. परीक्षा शुरू होने से ठीक एक मिनट पहले रद्द होने की सूचना आ गयी. बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र गलत छपने के कारण विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया. छात्रों ने बताया कि एक अप्रैल को भी तीसरी पाली में शाम तीन से छह बजे तक परीक्षा होनी थी.

बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा अचानक रद्द

परीक्षार्थी निर्धारित कक्ष में पहुंच चुके थे. हाथों में प्रश्नपत्र आने से पहले एलान हो गया कि आज की परीक्षा स्थगित हो गयी है. परीक्षा केंद्रों के सामने परीक्षा रद्द होने की सूचना भी चस्पा कर दी गई. बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र में गड़बड़ी उजागर होने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आननफानन परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी. अब नई तिथि पर बीकॉम अंतिम वर्ष की मैनेजमेंट एकाउंटेंट की परीक्षा होगी. परीक्षार्थियों ने शुरू में समझा कि अप्रैल फूल के नाम पर मजाक किया गया है.

परीक्षार्थियों ने समझा अप्रैल फूल मजाक

पूछताछ में पुष्टि हुई कि प्रश्नपत्र गलत छप गया था. संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि बीकॉम अंतिम वर्ष के मैनेजमेंट एकाउंटेंट विषय की परीक्षा होनी थी. परीक्षा शुरू होने के पूर्व एक केंद्र से जानकारी मिली की प्रश्नपत्र की टाइटल में गलती है.

बोर्ड के सामने तत्काल मुद्दे को रखकर परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि समय रहते गलती सुधार ली गई है. परीक्षा की अगली तिथि भी घोषित कर दी गई है. गड़बड़ी की पड़ताल की जा रही है. भविष्य में छात्रों को असुविधा से बचाने का ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा की आगामी तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है. 

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में झोंकी ताकत, बस्तर में इस दिन चुनावी शंखनाद करेंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget