एक्सप्लोरर

सरगुजा में बाली के भाई सुग्रीव की गुफा का है पौराणिक महत्व, अब लोगों की तरफ से उठी ये मांग

Surguja News: मतरिंगा की पहाड़ी सरगुजा की जीवनदायनी रेड (रिहंद) का उद्गम है. नदी को रामकालीन और भगवान परशुराम की मां के रूप में जाना जाता है. लोगों की आस्था इस नदी से जुड़ी है.

Ambikapur News. सरगुजा संभाग में धार्मिक आस्था के कई महत्वपूर्ण स्थान हैं. विडंबना है कि धार्मिक महत्व केस्थान विकास से कोसों दूर हैं. लोगों में जागरूकता आने के बाद अब विकसित करने की बातें उठने लगी हैं. बंदरकोट की गुफा तक पहुंचने के लिए दुर्गम रास्तों को तय करना पड़ता है. ग्रामीणों की मान्यता है कि बंदरकोट वानरराज सुग्रीव की गुफा है. रामायण में उल्लेख है कि सुग्रीव बाली के छोटे भाई थे. ग्रामीणों का मानना है कि रामायण काल में सुग्रीव ने नानदमाली के पास स्थित बंदरकोट गुफा में शरण ली थी.

जानकार मनोज सिंह की मानें तो मान्यताओ के आधार पर बंदरकोट गुफा सुग्रीव गुफा के नाम से प्रचलित है. सुग्रीफ गुफा राम वन गमन पथ के किनारे स्थित है. यही वजह है कि मन्याताओं की पुष्टि भी होती है. गुफा से कुछ दूर पर पंपापुर गांव और पंपापुर तालाब स्थित है. आगे बढ़ने पर मैनपाट की पहाड़ी में एक गांव सरभंजा भी स्थित है. लोगों का कहना है कि इन स्थानों का उल्लेख वाल्मीकि रामायण में भी मिलता है. सरंभजा गांव को रामायण काल में सारभंज ऋषि की तपोभूमि कहा जाता था.


सरगुजा में बाली के भाई सुग्रीव की गुफा का है पौराणिक महत्व, अब लोगों की तरफ से उठी ये मांग

बंदरकोट गुफा को विकसित करने की मांग

तीनों स्थानों से कुछ दूरी पर मतरिंगा की पहाड़ी है. मतरिंगा की पहाड़ी सरगुजा की जीवनदायनी रेड (रिहंद) का उद्गम है. नदी को रामकालीन और भगवान परशुराम की मां के रूप में जाना जाता है. लोगों की आस्था इस नदी से जुड़ी है. धार्मिक मान्यताओं और रामायण युग से जुड़े स्थान ख़ासकर बंदरकोट सुग्रीव गुफा में अब तक विकास की किरण नहीं पहुंची है.

आस पास के गांव वाले जागरूक हो गये हैं. इसी क्रम में आज दर्जनों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की. उन्होंने बंदरकोट गुफा के साथ रामायण युग से जुड़े सभी स्थानों में बुनियादी विकास की मांग का ज्ञापन सौंपा. 

छत्तीसगढ़: एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, जवाबी कार्रवाई में एक ढेर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget