एक्सप्लोरर

तोमर ब्रदर्स को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया, पता बताने वाले को मिलेगा ईनाम, क्या है दोनों पर आरोप?

Raipur News: वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर की तलाश रायपुर पुलिस ने तेज कर दी है. पुलिस ने तोमर ब्रदर्स पर ईनाम की घोषणा की है. जानें क्या है पूरा मामला?

Raipur News: छत्तीसगढ़ के अपराध की दुनिया में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स  वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर पिछले 25 दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. अब रायपुर पुलिस ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया है और इनकी गिरफ्तारी में मदद करने या सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की है. बावजूद इसके पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं.

पुलिस का कहना है कि दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों का फरारा समाज के लिए खतरनाक है. ये दोनों भविष्य में भी कोई गंभीर अपराध कर सकते हैं. इसलिए उनका जल्द से जल्द गिरफ्तार होना बेहद जरूरी है. दोनों हिस्ट्रीशीटर पिछले 21 दिनों से फरार हैं. पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही है.

UP, MP और राजस्थान में भी की जा रही तलाश

रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि तोमर ब्रदर्स की तलाश में पुलिस टीमें छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी सक्रिय हैं. लेकिन अभी तो दोनों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है. दोनों भाइयों ने अपने फोन भी छापे वाले दिन से ही बंद कर रखे हैं, जिसके चलते उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है. पुलिस तोमर ब्रदर्स पर बीएनएस और छत्तीसगढ़ ऋण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाई कर रही है.

पुराने मामलों में जमानत निरस्त करने पुलिस ने लिखा पत्र

जानकारी के मुताबिक तोमर ब्रदर्स के घर छापेमारी में मिले कैश, सोना चांदी, ज़मीनों के दस्तावेजों और हथियारों की जप्ती के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के लिए आयकर विभाग और नगर निगम से भी जानकारी साझा की है.

इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट को भी पत्र लिखकर तोमर ब्रदर्स से जुड़े पुराने मामलों में जमानत निरस्त करने की मांग की है. साथ ही कोर्ट से दोनों भाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अनुरोध भी पुलिस ने किया है.

नगर निगम और महापौर की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल

इस पूरे मामले में रायपुर नगर निगम और महापौर की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है. जिस बंगले को अवैध बताकर गिराने की बात हो रही थी, उसे तोमर बंधु हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर लेकर बचाने में सफल हो गए. आरोप है कि नगर निगम ने जानबूझकर इस मामले में लापरवाही बरती और दबाव में आकर कार्रवाई नहीं की.

अवैध कमर्शियल गतिविधियों पर भी सवाल बताया जा रहा है कि साईं विला कॉलोनी में तोमर बंधु 'शुभकामनाएं' नाम से सूदखोरी का कारोबार भी कर रहे थे. सवाल उठता है कि आवासीय क्षेत्र में कमर्शियल गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं और नगर निगम ने अब तक उस पर ध्यान क्यों नहीं दिया.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget