एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के CM बोले- 'रामायण को जस के तस ग्रहण करने की कोई जरूरत नहीं'

Ramcharitmanas: इस दौरान सीएम ने रामायण पर विनोबा भावे की बातों को भी कोड किया. उनके बयान के बाद राज्य में सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने सीएम को देश से माफी मांगने के लिए कहा.

CM Bhupesh Baghel on Ramcharitmanas: देशभर में रामचरितमानस पर विवाद जारी है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने रामचरितमानस पर समीक्षा कर दी. उन्होंने कहा कि रामायण में जो अच्छी चीज है, उसे ग्रहण कर लिजिए, जो आपको नहीं जमता, उसे छोड़ दीजिए. इसके अलावा भी तो बहुत सारी चीजें हैं. इतने बड़े ग्रंथ में एक चौपाई एक दोहा से कोई फर्क नहीं पड़ता. इस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है.

क्या कहा सीएम ने?

शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपेड में रामचरित्रमानस पर हो रहे विवाद पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि राम को आप किस रूप में देखते हैं? मरा- मरा बोलेंगे तो आप राम बोल ही लेते है. कोई मरा-मरा बोलता है, कोई राम- राम बोलता है, क्या अंतर पड़ता है. चाहे कोई विरोध में भी बात करे, फिर भी उनका नाम है. इसके आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामायण पर विनोबा भावे की बातों को कोड करते हुए कहा कि किसी भी धर्म ग्रंथ के, किसी भी दर्शन को किसी समय लिखा गया है. आज के समय में आज की परिस्थिति में गुण विवेचना करना चाहिए. सूक्ष्म से सूक्ष्म तत्व को विचार कर के ग्रहण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जस के तस ग्रहण करने की कोई आवश्यकता नहीं है.

रामायण में जो अच्छी चीज उसे ग्रहण कीजिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 650 साल पहले रामायण लिखा गया. वाल्मिकी का रामायण तो और पहले लिखा गया. अनेक भाषा में रामायण की रचना हुई. जैसा लिखा है उसी प्रकार ग्रहण करने की जरूरत नहीं है, जो मूल तत्व है, उसकी विवेचना कीजिए उसके सूक्ष्म तत्व को ग्रहण कीजिए, आज आपके लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि जो ये विवाद कर रहे हैं, वो गलत है. रामायण में जो अच्छी चीज है उसे ग्रहण कर लिजिए, जो आपको नहीं जमता उसे छोड़ दीजिए. उसके अलावा भी तो बहुत सारी चीजे हैं. उन्होंने कहा कि इतने बड़े ग्रंथ में एक चौपाई एक दोहा से कोई फर्क नहीं पड़ता है. महाभारत लिखा गया, वेद लिखा गया है, उपनिषद लिखा गया है, गीता है उसके मूल तत्व को ग्रहण कीजिए. हर किसी के लिए हर बात सही नहीं हो सकता. मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि आप रोज सब्जी खाते हैं, करेले की सब्जी का कड़वापन किसी को पसंद नहीं आता है तो कोई करेले को बहुत पसंद करता है.

सीएम मांफी मांगें- बीजेपी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर बीजेपी ने नाराजगी जतायी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल कांग्रेसी मानसिकता और संस्कृति के अनुसार रामायण की समीक्षा करने की बात कहकर करोड़ो सनातनियों की आस्था को अपमानित कर रहे हैं. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसी सनातन संस्कृति के अपमान का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. कांग्रेसी पहले ही प्रभु श्रीराम के चरित्र को काल्पनिक मानते हैं. अभी कुछ दिन पहले भूपेश बघेल ने साधु-संतों को चमत्कार ना दिखाने की नसीहत दी थी. अब वे रामायण की समीक्षा करने की आपत्तिजनक बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के अपमान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश से मांफी मांगें.

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh News: पत्रकार पर मेहरबान हुए विधायक विनय जायसवाल, दीवाली पर बिना मांगे थमाया चेक, और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget