एक्सप्लोरर

Mahadev Betting App Case: ईडी के दावे के बाद रमन सिंह का CM बघेल पर हमला, बोले- 'अब समझ आया वो डरते क्यों हैं'

Mahadev Betting App Case News: पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि अब तो स्पष्ट हो गया है कि महादेव एप 508 करोड़ रुपये सीएम भूपेश बघेल के पास आया है. असीम दास को गिरफ्तार किया गया है.

Raman Singh Attack CM Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में केवल तीन दिन बचे हैं, लेकिन चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को लेकर किए गए दावे के बाद प्रदेश का सियासी भूचाल आ गया है. दरअसल, ईडी का ये दावा महादेव सट्टेबाजी ऐप (Mahadev Betting App) के मामले से जुड़ा है. 

ईडी ने महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तक की ओर से सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये के भुगतान का दावा किया है. सीएम भूपेश बघेल को लेकर किए गए ईडी के इस दावे के बाद प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह (Raman Singh) ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है. पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा "अब तो स्पष्ट हो गया है कि महादेव एप 508 करोड़ रुपये सीएम भूपेश बघेल के पास आया है. असीम दास को गिरफ्तार किया गया है. और उसकी कार से 5.37 करोड़ रुपये जब्त हुए. असीम दास ने सीएम भूपेश बघेल के नाम से पैसे देने की बात कही. यही असीम दास महादेव ऐप का प्रमोटर भी है."

रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को घेरा
पूर्व सीएम ने कहा कि उसका (असीम दास महादेव ऐप से संबंध भी है. अब समझ में आ रहा है कि सीएम भूपेश बघेल ईडी से इतना डरते क्यों हैं और रोज सुबह शाम ईडी का नाम क्यों लेते रहते हैं. पूर्व सीएम ने कहा कि ईडी ने जब अपने शासकीय विज्ञ्पति में ये कहा कि 508 करोड़ रूपये का लेन-देन हुआ है, तो इसका मतलब ये हो गया कि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जुआ, सट्टा और महादेव ऐप वालों से भी पैसे लिए हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि सीएम के सचिवालय से सीधे-सीधे महादेव ऐप के तार जुड़े थे. 

एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब ये साफ हो गया कि सीएम का संरक्षण इस महादेव ऐप को मिला हुआ था और पुलिस की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी. बता दें छत्तीसगढ़ में चुनाव से ठीक पहले ईडी के  महादेव सट्टेबाजी ऐप और सीएम  भूपेश बघेल को लेकर किए गए दावे के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है. राज्य में तीन दिन के बाद पहले चरण की 20 सीटों के लिए मतदान होना है. ऐसे में कांग्रेस ईडी के इस खुलासे की टाइमिंग पर सवाल उठा रही है.

Mahadev Betting App Case: 'इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है', ED के 508 करोड़ रुपये वाले दावे पर बोले CM बघेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget