एक्सप्लोरर

पत्नी की खुदकुशी की सूचना पुलिस को दी, पीएम रिपोर्ट आया तो उड़ गए होश, चौंकाने वाले वारदात का ऐसे हुआ खुलासा

Rajnandgaon Murder: 10 मार्च को प्रार्थी संदीप वर्मा निवासी ग्राम बिजनापुर ने पुलिस चौकी मोहारा ने सूचना दी कि उसकी पत्नी मीना वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

Chhattisgarh Suicide: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. जब मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो पुलिस के होश उड़ गए. आत्महत्या की बात हत्या में बदल गई. फिर पुलिस की जांच में चौंकाने वाला सनसनीखेज वारदात की सच्चाई सामने आई. 

पत्नी की आत्महत्या करने की सूचना पति ने पुलिस को दी

दरअसल 10 मार्च को प्रार्थी संदीप वर्मा निवासी ग्राम बिजनापुर ने पुलिस चौकी मोहारा ने सूचना दर्ज कराया कि उसकी पत्नी मीना वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसपर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया. जांच में मामला नवविवाहिता होने से मर्ग की जांच न्यायिक दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ विजय साहू से करायी गई और शव को पीएम कराने भेजा गया.  मामले में मृतिका के माता पिता ने न्यायिक दण्डाधिकारी को बताया कि उसकी लड़की मीना की हत्या उसके पति संदीप वर्मा ने ही की होगी.

पीएम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस के उड़े होश

पुलिस जिस मृतका के मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए. पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मृतका की हत्या होने की पुष्टि की थी. फिर पुलिस ने जांच की दिशा बदलकर हत्या के एंगल से जांच में जुट गई. राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा के निर्देश पर पुलिस ने एक जांच टीम का गठन किया और मामले की जांच में जुट गई. 

पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश

पुलिस हत्या की दिशा में जांच करते हुए मृतिका के ससुराल वालों व आसपास के लोगों से पूछताछ करने लगी. तभी पुलिस को शक हुआ कि मृतका का पति संदीप वर्मा कुछ संदिग्ध गतिविधियां कर रहा है. घरवालों और लोगों की पूछताछ में भी पति संदीप वर्मा के हत्या में शामिल होने का शक पुलिस को हो रहा था. पुलिस ने देर ना करते हुए पति संदीप वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले तो संदीप वर्मा ने कहा कि मेरी पत्नी ने घर पर फांसी लगा लिया था जिसे मैं देखा तो उसे फंदे से उतारा उसके बाद पुलिस को सूचना दी. बार-बार यही बात दोहरा रहा था. लेकिन पुलिस उसकी बातों पर विश्वास नहीं कर रही थी. जब पुलिस ने सख़्ती से पूछताछ की तो संदीप वर्मा ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की.

मामूली विवाद की वजह से पत्नी की गला घोट कर उतार दिया था मौत के घाट

आरोपी पति संदीप वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी से घरेलू बातों को लेकर वाद-विवाद होने से मारपीट की थी. जिससे मृतिका के आंख के भव और माथे के पास चोटें आयी थी, वाद-विवाद ज्यादा बढ़ने से वह अधिक आवेश में आकर नायलोन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया और आरोप से बचने के लिये पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है यह कहकर पुलिस को गुमराह करता रहा.

जिससे पुलिस द्वारा बारीकी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने से घटना करना स्वीकार करते हुए अपनी पत्नी का नायलोन की रस्सी से गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: नक्सलियों से लोहा लेने वालों को CM भूपेश बघेल का होली गिफ्ट, पहली बार 77 जवानों को प्रमोशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget